विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'भगवान मुरुगन की जय हो', दीपम विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बीच पीएम मोदी ने किया पोस्ट

Published: Fri, 27 Nov 2026 11:16 PM (IST)

पीएम मोदी ने कोई और विवरण नहीं दिया, लेकिन यह पोस्ट सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश के कुछ घंटों बाद आया, जो मदुरै के अरुलमिगु सुब्रमण्यस्वामी मंदिर (भगवान मुरुगन को समर्पित) से जुड़े कार्तिगई दीपम विवाद में दिया गया।

दीपम विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बीच पीएम मोदी ने किया पोस्ट (फोटो- एक्स)

दीपम विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बीच पीएम मोदी ने किया पोस्ट (फोटो- एक्स)

HighLights

  1. सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार पर अपनी अवमानना का आरोप लगाते हुए कड़ी टिप्पणी की

  2. कोर्ट ने 20 नवंबर को दिए गए आदेश का पालन न करने पर नाराजगी जताई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को तमिल वाक्य 'वेट्रिवेल मुरुगनक्कु अरोगरा' (भगवान मुरुगन की जय / विजय हो भगवान मुरुगन को) लिखा। उन्होंने यह वाक्य अंग्रेजी और हिंदी लिपि में भी पोस्ट किया।

पीएम मोदी ने कोई और विवरण नहीं दिया, लेकिन यह पोस्ट सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश के कुछ घंटों बाद आया, जो मदुरै के अरुलमिगु सुब्रमण्यस्वामी मंदिर (भगवान मुरुगन को समर्पित) से जुड़े कार्तिगई दीपम विवाद में दिया गया।

सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार पर अपनी अवमानना का आरोप लगाते हुए कड़ी टिप्पणी की। कोर्ट ने 20 नवंबर को दिए गए आदेश का पालन न करने पर नाराजगी जताई, जिसमें 24 नवंबर को तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर दीपथून पत्थर के खंभे पर कार्तिगई दीपम जलाने का निर्देश था।

राज्य सरकार ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए दीपम को पारंपरिक स्थान (उच्चि पिल्लयार मंदिर के पास दीप मंडपम) पर ही जलाया।

कोर्ट ने कहा कि तमिलनाडु सरकार और मंदिर के ट्रस्टी बोर्ड ने सामूहिक रूप से उसके निर्देशों का उल्लंघन किया।

जिला कलेक्टर, एचआरएंडसीई विभाग के अधिकारी, पुलिस कमिश्नर और मंदिर बोर्ड के सदस्यों के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई शुरू करने के आधार पाए गए। उन्हें 15 दिसंबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।