विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आंध्र प्रदेश को बड़ा तोहफा, पीएम मोदी ने किया भोगपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन; देखें तस्वीरें

Published: Sat, 01 Aug 2026 01:33 PM (GMT+05:30)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के भोगपुरम में 5,600 करोड़ रुपये की लागत से बने अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया।

PM मोदी ने भोगपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया उद्घाटन (फोटो-ANI)

PM मोदी ने भोगपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया उद्घाटन (फोटो-ANI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, अमरावती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगपुरम में नवनिर्मित अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का भव्य उद्घाटन किया।

एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने पैसेंजर टर्मिनल भवन का दौरा कर वहां उपलब्ध विश्वस्तरीय आधुनिक सुविधाओं का जायजा लिया और परिसर का निरीक्षण किया।

_airport inaugration andhra pradesh

लगभग 5,600 करोड़ रुपये की लागत से पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत 2,700 एकड़ से अधिक भूमि पर तैयार यह ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट देश के सबसे तेजी से निर्मित होने वाले एयरपोर्ट्स में से एक है।

bhogapuram airport

 यह परियोजना अपने निर्धारित समय से करीब पांच महीने पहले ही पूरी हो गई है। इसे डीजीसीए से पूर्ण संचालन का लाइसेंस भी मिल चुका है। शुरुआती चरण में यह एयरपोर्ट प्रतिवर्ष 60 लाख यात्रियों को संभालने में सक्षम है, वहीं भविष्य की आवश्यकताओं को देखने हुए 4 करोड़ यात्रियों तक बढ़ाने की व्यापक योजना है।

pm modi bhogapuram airport

इसके पैसेंजर टर्मिनल का स्थापत्य डिजाइन आंध्र प्रदेश की पारंपरिक चुट्टिलू झोपड़ी, अराकू घाटी की प्राकृतिक सुंदरता और उड़ती हुई मछली की सुंदर चाल से प्रेरित होकर तैयार किया गया है।

_airport inaugration

हवाई अड्डे पर 3,800 मीटर लंबा कोड-ई रनवे बनाया गया है, जिस पर बोइंग 777, 787 ड्रीमलाइनर और एयरबस A330/A340 जैसे दुनिया के बड़े यात्री और मालवाहक विमान आसानी से लैंड कर सकते हैं।

_ andhra pradesh  airport

इस एयरपोर्ट के संचालन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बायोमेट्रिक एंट्री, बैगेज ऑटोमेशन और प्रेडिक्टिव टेक्नोलॉजी जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का प्रयोग किया गया है। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए यहां 5 मेगावाट का सोलर पावर प्लांट, वर्षा जल संचयन और इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन जैसी हरित व्यवस्थाएं की गई हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।