विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में संगठन विस्तार और जनाधार मजबूत करने पर मंथन, PM मोदी के संबोधन के साथ संपन्न हुई BJP की कार्यशाला 

Published: Sat, 28 Nov 2026 11:56 PM (IST)

भाजपा की दो दिवसीय संगठनात्मक कार्यशाला नई दिल्ली के पूसा परिसर में संपन्न हुई, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी पदाधिकारियों को संगठन मजबूत करने का मार्गदर्शन दिया।

पीएम मोदी के साथ नितिन नवीन (तस्वीर-PTI)

पीएम मोदी के साथ नितिन नवीन (तस्वीर-PTI)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा की दो दिवसीय संगठनात्मक कार्यशाला शनिवार को नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान-पूसा परिसर में संपन्न हुई। समापन सत्र को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संबोधित किया और पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, राज्यों के प्रभारियों तथा सह-प्रभारियों को संगठन मजबूत करने के लिए मार्गदर्शन दिया।

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य नवनियुक्त पार्टी पदाधिकारियों, राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों को संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों और प्राथमिकताओं के बारे में प्रशिक्षित करना था। कार्यशाला की शुरुआत 27 नवंबर को हुई थी।

उद्घाटन सत्र को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संबोधित किया, जबकि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव ने प्रारंभिक संबोधन दिया। दो दिनों तक आयोजित इस कार्यशाला में चार सत्र हुए। इन सत्रों की शुरुआत राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष, राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) शिव प्रकाश और वरिष्ठ पार्टी नेता डा. विनय सहस्रबुद्धे ने की।

कार्यक्रम का समन्वय राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने किया।कार्यशाला में 100 से अधिक राष्ट्रीय पदाधिकारियों, राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों ने भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने संगठनात्मक अनुभव, विचार और सुझाव साझा किए। चर्चा में संगठन की कार्यक्षमता बढ़ाने, सुशासन का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने, पार्टी के संगठनात्मक नेटवर्क का विस्तार करने और देशभर में जनाधार मजबूत बनाने जैसी प्राथमिकताओं पर जोर दिया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।