'छठी मैया की जय', संध्या अर्घ्य पर पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं; नई ऊर्जा और जागरूकता की कामना की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ महापर्व के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि ...और पढ़ें

पीएम मोदी ने छठ महापर्व पर दी शुभकामनाएं

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी ने रविवार को छठ महापर्व के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि प्रकृति की उपासना को समर्पित यह त्योहार सभी के जीवन में नई ऊर्जा और जागरूकता लेकर आए।
पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए अपना संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा, छठ के महान पर्व पर संध्या अर्घ्य के अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकृति की उपासना को समर्पित यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई जागरूकता और ऊर्जा लाए, समाज में सद्भावना और सौहार्द को और अधिक सुदृढ़ करे।
अपने संदेश में पीएम मोदी ने सबके कल्याण की प्रार्थना करते हुए लिखा, भगवान सूर्य की कृपा से सभी का जीवन आलोकित हो। छठी मैया की जय।
चार दिनों तक चलता है महापर्व
बता दें कि चार दिनों तक चलने वाला छठ महापर्व भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना को समर्पित है। इस कठिन और पवित्र अनुष्ठान के तीसरे दिन श्रद्धालु नदी या तालाब के किनारे एकत्र होकर डूबते हुए सूर्य को संध्या अर्घ्य अर्पित करते हैं, जिसके बाद अगले दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत खोला किया जाता है।