विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Operation Sindoor: पीएम मोदी ने दिया था ऑपरेशन सिंदूर का नाम, गुप्त बैठक में बताई थी वजह

By Agency Edited By: Mahen Khanna
Published: Wed, 07 May 2025 10:03 AM (IST)

भारतीय सेना ने पहलगाम हमले का बदला ले लिया है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकाने तबाह किए। ...और पढ़ें

पीएम मोदी ने दिया था ऑपरेशन सिंदूर का नाम।
पीएम मोदी ने दिया था ऑपरेशन सिंदूर का नाम।

एजेंसी, नई दिल्ली। भारत ने पहलगाम हमले का बदला ले लिया है। बीती रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह किया। सेना ने 9 आतंकी ठिकानों को मिसाइल अटैक में निशाना बनाया। इन आतंकी कैम्पों में जैश, हिजबुल जैसे आतंकी संगठनों के मुख्यालय और ठिकाने भी शामिल हैं।

भारतीय सेना ने इस बदले की कार्रवाई का नाम Operation Sindoor रखा है। हालांकि, इस ऑपरेशन का नाम पीएम मोदी ने खुद दिया था।

क्यों रखा गया Operation Sindoor नाम

पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद यानी बीती रात ये अटैक किया गया, जिसमें लगभग 250 आतंकी मारे गए हैं। बता दें कि पहलगाम हमले  के बाद पीएम मोदी ने तीनों सेनाओं के चीफ के साथ कई बैठक की थी।

इन गुप्त बैठकों में पीएम मोदी ने साफ संदेश दिया था कि पहलगाम हमले में आतंकियों ने हमारी कई महिलाओं को विधवा किया और पुरुषों को मारकर सिंदूर हटाया है। हमें इसका जवाब देते हुए बड़ी कार्रवाई करनी है। 

पीएम ने इसी कारण इस सैन्य ऑपरेशन का नाम 'मिशन सिंदूर' रखा था।