विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JEE से NEET और UPSC तक फ्री कोचिंग, स्कूल-कॉलेज और सीएससी के लिए प्लान तैयार

Published: Tue, 25 Aug 2026 08:25 PM (IST)Updated: Tue, 25 Aug 2026 08:28 PM (IST)

पीएम मोदी के ऐलान के बाद छात्रों को निजी कोचिंग के भारी शुल्क से राहत देने के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग नेटवर्क तैयार किया जा रहा है।

एक करोड़ से अधिक छात्रों को मिलेगा मुफ्त लाभ

एक करोड़ से अधिक छात्रों को मिलेगा मुफ्त लाभ

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। निजी कोचिंग के भारी भरकम फीस के बोझ से मध्यम वर्गीय परिवारों को निकालने के लिए पीएम मोदी के ऐलान के बाद आनलाइन मुफ्त कोचिंग नेटवर्क को खड़ा करने को लेकर काम शुरू हो गया है।

फिलहाल इसे लेकर जो योजना बनाई गई है, उनमें मुफ्त कोचिंग नेटवर्क से देश भर के 12वीं तक के स्कूलों व कालेजों के साथ कामन सर्विस सेंटर ( सीएससी) को भी जोड़ा जाएगा।

वहीं इसके जरिए अभी सिर्फ जेईई व नीट यूजी से जुड़ी प्रवेश परीक्षाओं की ही तैयारी करायी जाएगी। बाद में इसमें एसएससी व यूपीएससी सहित दूसरी भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करायी जाएगी।

फ्री कोचिंग से जुड़ेंगे स्कूल, कॉलेज, सीएससी 

पीएम मोदी के 15 अगस्त को किए गए ऐलान के बाद शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने पिछले दिनों इसे लेकर मंत्रालय के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक भी की।

बैठक में मंत्रालय की ओर से पहले से आईआईटी कानपुर के सहयोग से ‘साथी ’ नाम से चलाई जा रही मुफ्त कोचिंग को लेकर चर्चा हुई। हालांकि इस पोर्टल की क्षमता इतनी नहीं है कि वह जेईई, नीट-यूजी परीक्षाओं में शामिल होने वाले करीब 35 लाख छात्रों को एक साथ पढ़ा सके।

ऐसे में मुफ्त कोचिंग के प्रस्तावित नए नेटवर्क की क्षमता को एक करोड़ से अधिक छात्रों को एक साथ पढ़ाने लायक बनाने की है। यह कोचिंग आनलाइन के साथ इंटरएक्टिव भी होगी। जहां छात्र पढ़ाई के दौरान किसी भी विषय के समझ में न आने पर सवाल भी पूछ सकेंगे। यह छात्रों को 24 घंटे मदद भी मुहैया कराएगी।

1 करोड़ से अधिक छात्रों को मिलेगा फ्री लाभ

मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के मुताबिक साथी पोर्टल पर अब तक वैसे तो करीब 20 लाख छात्र रजिस्टर्ड है लेकिन इसके बाद भी यह निजी कोचिंग संस्थानों के मुकाबले प्रतिस्पर्धी नहीं बन पायी है। ऐसे में प्रस्तावित मुफ्त कोचिंग मुहैया कराने के लिए प्रस्तावित नए प्लेटफार्म को कैसे और प्रतिस्पर्धी बनाया जा सके, इस पर भी चर्चा हुई है।

इसके लिए निजी क्षेत्रों से कुछ लोगों को इससे जोड़ने की बात चल रही है। इसके साथ ही देश के शिक्षण संस्थानों में ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है, जो इन बच्चों को मुफ्त में पढ़ाने में सहयोग दे सकते है। इस बीच जो संकेत मिल रहे है, उसमें कुछ हफ्तों के भीतर ही इसे लांच किया जा सकता है, ताकि फरवरी में जेईई मेन देने वाले छात्रों को इसका लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें- NEET और JEE की फ्री कोचिंग के लिए सरकार की तैयारी तेज, कब से शुरू होगी और किन छात्रों को मिलेगा फायदा?

यह भी पढ़ें- 23 अगस्त तक ही मौका! झारखंड में मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कोचिंग योजना की आवेदन तिथि बढ़ी, पढ़े पूरी डिटेल्स