विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

23 अगस्त तक ही मौका! झारखंड में मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कोचिंग योजना की आवेदन तिथि बढ़ी, पढ़े पूरी डिटेल्स

Published: Fri, 21 Aug 2026 08:00 PM (IST)

मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कोचिंग योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 23 अगस्त तक बढ़ा दी गई है, जबकि प्रमाण-पत्र सत्यापन ...और पढ़ें

आवेदन की अंतिम तिथि 23 अगस्त तक बढ़ाई गई।

आवेदन की अंतिम तिथि 23 अगस्त तक बढ़ाई गई।

HighLights

  1. आवेदन की अंतिम तिथि 23 अगस्त तक बढ़ाई गई।

  2. प्रमाण-पत्र सत्यापन 31 अगस्त और 1 सितंबर को होगा।

जागरण संवाददाता, रांची। मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कोचिंग योजना के तहत प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 23 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 19 अगस्त निर्धारित थी। वहीं, अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण-पत्रों के सत्यापन की तिथि भी बढ़ाकर 31 अगस्त और एक सितंबर कर दी गई है।

अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 19 अगस्त को आदिवासी कल्याण आयुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रवेश परीक्षा और प्रमाण-पत्र सत्यापन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विचार किया गया।

बैठक में लिए गए निर्णय के बाद आवेदन की तिथि बढ़ाने का फैसला लिया गया है। विभाग के अनुसार, प्रवेश परीक्षा की तिथि 23 अगस्त के बाद निर्धारित की जाएगी। परीक्षा की जानकारी स्थानीय समाचार-पत्रों और संबंधित अभ्यर्थियों को ई-मेल के माध्यम से दी जाएगी।

सत्यापन के लिए ये प्रमाण-पत्र जरूरी

अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और स्थान पर मूल प्रमाण-पत्रों के साथ उपस्थित होकर सत्यापन कराना होगा। सत्यापन के दौरान सक्षम अधिकारी द्वारा निर्गत ऑनलाइन स्थानीय प्रमाण-पत्र, अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित प्रमाण-पत्र, न्यूनतम स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण होने का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

इसके अलावा एक अगस्त 2026 को न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होने से संबंधित प्रमाण-पत्र भी देना होगा। अभ्यर्थी के सरकारी या गैर-सरकारी सेवा में कार्यरत नहीं होने की घोषणा निर्धारित प्रपत्र में करनी होगी। साथ ही वार्षिक अधिकतम आय आठ लाख रुपये से अधिक नहीं होने का सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आनलाइन आय प्रमाण-पत्र भी प्रस्तुत करना होगा।

हेल्पलाइन से ले सकते हैं जानकारी

योजना से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 8420881296 और दूरभाष नंबर 0651-3511831 पर संपर्क कर सकते हैं।