विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'कनाडा से लौटते हुए अमेरिका आ जाइये', ट्रंप के न्योते पर क्या बोले पीएम मोदी; 35 मिनट तक हुई बातचीत

Published: Wed, 18 Jun 2025 11:19 AM (IST)Updated: Wed, 18 Jun 2025 11:29 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की जिसमें पहलगाम हमले और भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर ...और पढ़ें

पीएम मोदी ने यह भी साफ कर दिया कि भारत-पाकिस्तान संघर्ष रोकने में अमेरिकी की कोई भूमिका नहीं रही है।
पीएम मोदी ने यह भी साफ कर दिया कि भारत-पाकिस्तान संघर्ष रोकने में अमेरिकी की कोई भूमिका नहीं रही है।

HighLights

  1. ट्रंप ने पीएम मोदी को दिया अमेरिका आने का न्योता।
  2. पीएम बोले- व्यस्ता की वजह से आना मुश्किल

पीटीआई, कनानास्किस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आग्राह पर बुधावार को फोन पर बात की। इस दौरान पीएम मोदी ने पहलगाम हमले, भारत-पाकिस्तान संघर्ष और आतंकवाद को लेकर करीब आधे घंटे तक बातचीत की। पीएम मोदी ने यह भी साफ कर दिया कि भारत-पाकिस्तान संघर्ष रोकने में अमेरिकी की कोई भूमिका नहीं रही है।

ट्रंप बोले- कनाडा आए हैं तो अमेरिकी भी आ जाइए

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री को अमेरिका आने का न्योता दिया। लेकिन वक्त की कमी की वजह से पीएम इस न्योते को स्वीकार न कर सके।

विक्रम मिसरी ने कहा, राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी से कहा कि जी-7 में आए हैं तो लौटते वक्त अमेरिका आ जाइए। लेकिन पीएम ने कहा कि वह पहले से तय कार्यक्रमों की वजह से निमंत्रण को स्वीकार नहीं कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: ट्रंप के आग्रह पर पीएम मोदी ने किया US राष्ट्रपति को फोन, कहा- पाकिस्तान के अनुरोध पर हुआ सीजफायर