पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ क्विज के शीर्ष-10 विजेताओं को दी बधाई, अगले क्विज की तारीख भी बताई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' क्विज के 139वें एपिसोड के शीर्ष-10 विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने घोषणा की ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ क्विज के शीर्ष-10 विजेताओं को दी बधाई।
HighLights
PM मोदी ने 'मन की बात' क्विज विजेताओं को बधाई दी।
139वें एपिसोड के शीर्ष-10 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
अगली क्विज 29 नवंबर 2026 को शुरू होगी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड के लिए आयोजित क्विज के शीर्ष-10 विजेताओं को सोमवार को बधाई दी। उन्होंने यह घोषणा भी की कि 29 नवंबर 2026 को अगली क्विज शुरू होने के साथ ही प्रतिभागियों को अपनी समझ को परखने का फिर अवसर मिलेगा।
अक्टूबर 2026 के एपिसोड के लिए आयोजित क्विज के शीर्ष 10 विजेताओं के नाम प्रधानमंत्री की आधिकारिक वेबसाइट के एक्स हैंडल नरेन्द्रमोदी _इन पर सोमवार को साझा किए गए।
पोस्ट में लिखा, शीर्ष प्रदर्शन करने वालों को हार्दिक बधाई! नमो एप पर 139वें एपिसोड (अक्टूबर 2026) के लिए आयोजित मन की बात क्विज के शीर्ष 10 भाग्यशाली विजेताओं के नाम साझा करते हुए खुशी हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी के अगले संबोधन के बाद क्विज का अगला संस्करण 29 नवंबर 2026 को शुरू होगा।
‘मन की बात’ क्विज केंद्र सरकार की ओर से माइगोव क्विज पोर्टल और नमो एप जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता है। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम में उठाए गए विषयों, पहलों और महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
(समाचार एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)