Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'पीएम मोदी ने बदल दी राजनीति की परिभाषा', जेपी नड्डा बोले- प्रधानमंत्री के कारण किसान हुए सशक्त और दलितों को मिला सम्मान

    By Agency Edited By: Amit Singh
    Updated: Sat, 11 May 2024 09:07 PM (IST)

    जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी के कारण गांव मजबूत हुए हैं किसान सशक्त हुए हैं और दलितों को सम्मान मिला है। यही नहीं युवाओं की आकांक्षाओं को पंख मिले हैं जबकि महिलाएं सशक्त हुई हैं। देश में 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में लगभग 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है।

    Hero Image
    जेपी नड्डा ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल में रैली को किया संबोधित।

    एएनआइ, कुरनूल। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजनीति की परिभाषा को बदल दिया है। अब तुष्टीकरण की नहीं, बल्कि देश में विकास की राजनीति हो रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कारण गांव मजबूत हुए हैं, किसान सशक्त हुए हैं और दलितों को सम्मान मिला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यही नहीं, युवाओं की आकांक्षाओं को पंख मिले हैं, जबकि महिलाएं सशक्त हुई हैं। देश में 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में लगभग 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है।

    जगन सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त

    आंध्र प्रदेश के कुरनूल में एक रैली को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत चार करोड़ घरों का निर्माण किया गया है। हमारे उम्मीदवार को चुनें। अगले तीन वर्षों में तीन करोड़ और घर बनाए जाएंगे। कहा कि आंध्र प्रदेश की जगन सरकार ने हमें गरीबों को घर उपलब्ध कराने से रोकने का प्रयास किया है।

    हमें बताया गया है कि नवंबर में इस क्षेत्र से काफी लोग पलायन करते हैं। इसका समाधान किया जाना चाहिए। जगन सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। यह रेत माफिया, भू माफिया, शराब माफिया की सरकार है। ऐसी सरकार को शासन करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

    13 मई को होने हैं चुनाव

    आंध्र प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ 13 मई को होने हैं। दोनों चुनावों के लिए वोटों की गिनती चार जून को होगी। पीटीआई के अनुसार, नड्डा ने तिरुपति में तेदेपा महासचिव नारा लोकेश और जनसेना नेता के नागा बाबू के साथ शनिवार को रोड शो किया।

    इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की 1.50 लाख पंचायतों को आप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है। दो लाख गांवों को कामन सर्विस सेंटर से जोड़ा गया।