अाने वाला है क्रांति का महीना, पीएम मोदी ने 'मन की बात' में किया जिक्र
1 अगस्त 1920 को असहयोग आंदोलन प्रारंभ हुआ। 9 अगस्त 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन प्रारंभ हुआ, जिसे अगस्त क्रांति के रूप में भी जाना जाता है। 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ था।
नई दिल्ली(जेएनएन)। पीएम मोदी ने अाज रेडियो के जरिए मन की बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगस्त का महीना क्रांति का महीना है। इस महिने में आजादी की तारीख की अनेक घटनाएं हुई। अगस्त का महीना एतिहासिक महीना है। 1 अगस्त 1920 को असहयोग आंदोलन प्रारंभ हुआ। 9 अगस्त 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन प्रारंभ हुआ, जिसे अगस्त क्रांति के रूप में भी जाना जाता है। 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ था।
इस साल हम भारत छोड़ों आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ मनाने जा रहे हैं। भारत छोड़ों का नारा युसुफ ने दिया है।युवाओं को जानना चाहिए कि 9 अगस्त को भारत कौन सा दिन मनाता है। 9 अगस्त को 'भारत छोड़ो आंदोलन दिवस' मनाते हैं।
1857 से शुरू हुआ आजादी की संघर्ष साल 1942 तक देश हर पल आजादी की कोशिश करता रहा। 1942 से 1947 तक इन पांच साल निर्णायक वर्ष बन गए। संकल्प से सिद्धी का निर्णायक साल। करीब 70 साल बाद एक बार फिर संकल्प लें कि एक व्यक्ति के नाते देश को विकसित करेंगे। एक नये भारत के निर्माण में सहयोग दें। मैं युवा साथियों को, युवा मित्रों को, आमंत्रित करता हूं कि नए भारत के निर्माण में वे नए तरीके से योगदान के लिए आगे आएं। संकल्प लें 2022 तक देश को नई ऊंचाई तक पहुंचाना है। इस उत्तम विचार के साथ आगे बढ़ते रहें.
15 अगस्त, देश के प्रधान सेवक के रूप में मुझे लाल क़िले से देश के साथ संवाद करने का अवसर मिलता है। 15 अगस्त के लिए आप अपने सुझाव भी मुझे भेज सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः मन की बात में पीएम मोदी बोले, गरीबी, भ्रष्टाचार और जातिवाद भारत छोड़ो