'नक्सलवाद खत्म हो सकता है, तो ड्रग्स की समस्या भी जड़ से मिटेगी', मंत्रिपरिषद की बैठक में भावुक हुए पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रिपरिषद की बैठक में देश में नशीले पदार्थों की बढ़ती समस्या पर गहरी चिंता व्यक्त की ...और पढ़ें
-1795007894968_m.webp)
पीएम मोदी ने किया ड्रग्स के खिलाफ जंग का आह्वान। ( फाइल फोटो- PTI)
HighLights
पीएम मोदी ने ड्रग्स की समस्या पर जताई गहरी चिंता।
युवाओं को नशे के चंगुल से बचाने का किया आह्वान।
नक्सलवाद की तरह ड्रग्स को भी जड़ से मिटाने पर जोर।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फिलीपींस में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेकर लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को मंत्रिपरिषद की बैठक के दौरान देश में नशीले पदार्थों (ड्रग्स) की बढ़ती समस्या पर गहरी चिंता जताते हुए भावुक हो गए।
युवाओं को नशे के चंगुल से बचाने का आह्वान करते हुए प्रधानमंत्री ने इस समस्या को पूरी तरह खत्म करने पर जोर दिया। पीएम मोदी ने तर्क दिया कि अगर नक्सलवाद को खत्म किया जा सकता है, तो नशीले पदार्थों की समस्या को भी जड़ से मिटाया जा सकता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रिपरिषद की बैठक के दौरान इस समस्या को पूरी तरह से खत्म करने की जरूरत पर जोर दिया।
दरअसल, पीएम मोदी का यह बयान इसलिए अहम है, क्योंकि अगले साल पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जहां आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा ड्रग्स की समस्या से निपटने के तरीके को लेकर विवाद चल रहा है।
नई दिल्ली के भारत मंडपम में बुधवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक हुई. लगभग साढ़े तीन घंटे तक चली इस बैठक में नशे की बढ़ती समस्या, गरीबी उन्मूलन, नक्सलवाद, वित्तीय सशक्तीकरण और प्रशासनिक सुधारों समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।
जानकारी के अनुसार, बैठक के दौरान पीएम मोदी देश के युवाओं पर नशे के बढ़ते प्रभाव की चर्चा करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने रुंधे गले से कहा कि देश की युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त में जाने से हर हाल में रोकना होगा।