विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बीआर आंबेडकर की 127वीं जयंती पर PM, राष्ट्रपति सहित अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

By Srishti VermaEdited By:
Published: Sat, 14 Apr 2018 09:48 AM (IST)Updated: Sat, 14 Apr 2018 09:52 AM (IST)

कांग्रेस अध्यक्ष के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी भी साथ दिखे। दोनों नेताओं ने भी संसद भवन में बीआर आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बीआर आंबेडकर की 127वीं जयंती पर PM, राष्ट्रपति सहित अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
बीआर आंबेडकर की 127वीं जयंती पर PM, राष्ट्रपति सहित अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली (एएनआई)। बाबा भीमराव आंबेडकर की 127 जयंती पर संसद भवन में देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति सहित सभी वरिष्ठ नेताओं ने उनकी प्रतिमा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडु, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन संसद भवन के परिसर में एक साथ नजर आए। इनके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी बाबा भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडु और अन्य नेताओं ने संसद भवन में उपस्थित होकर बाबा भीमराव आंबेडकर की 127वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

वहीं कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी भी संसद भवन के परिसर में नजर आए। इतना ही नहीं उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी भी साथ दिखे। दोनों नेताओं ने भी संसद भवन में बीआर आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।