विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Kisan Yojana: जानें- किसानों के खाते में कब तक आएगी पीएम सम्मान निधि की 11वीं किस्त, इस तरह चेक करें अपना स्टेटस

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Sun, 22 May 2022 10:31 AM (IST)Updated: Sun, 22 May 2022 01:22 PM (IST)

पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए आपको ई-केवाईसी कराना जरूरी है इस प्रक्रिया को पूरा करने की अंतिम ...और पढ़ें

किसानों के खाते में जल्द आएगी किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त (फाइल फोटो)
किसानों के खाते में जल्द आएगी किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, एजेंसी। PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान योजना के करीब 12 करोड़ लाभार्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है। इस योजना के तहत किसानों के खाते में आने वाली 11वीं किस्त 31 मई तक खातों में पहुंचने की संभावना है। गौरतलब है कि योजना का लाभ लेने के लिए आपको ई-केवाईसी कराना जरूरी है, इस प्रक्रिया को पूरा करने की अंतिम तिथि भी 31 मई तक बढ़ा दी गई है। ऐसा न करने पर आप किस्त नहीं पा सकेंगे। सरकार किसानों के खाते में अब तक किसान सम्मान निधि की 10 किस्त भेजी जा चुकी हैं। उम्मीद जताई जा रही थी कि 11वीं किस्त भी किसानों के खाते में मई तक आ जाएगी। हालांकि, कई नियमों में बदलाव और लाखों किसानों द्वारा e-KYC की प्रकिया पूरा नहीं होने की वजह अभी तक इस किस्त को किसानों के खाते में भेजा नहीं जा सका है।

10 किस्तें भेजी जा चुकी हैं खाते में

सरकार किसानों के खाते में अब तक 10 किस्तें भेजी जा चुकी हैं। उम्मीद जताई जा रही थी कि 11वीं किस्त भी किसानों के खाते में मई तक आ जाएगी। हालांकि, कई नियमों में बदलाव और लाखों किसानों द्वारा e-KYC की प्रकिया पूरा नहीं होने की वजह अभी तक इस किस्त को किसानों के खाते में भेजा नहीं जा सका है। दरअसल, पीएम किसान योजना में फर्जीवाड़ा से निपटने के लिए सरकार ने e-KYC की प्रकिया को पूरा करना अनिवार्य कर दिया है. 31 मई तक जिन किसानों की e-KYC की प्रकिया पूरी नहीं की वह 11वीं किस्त से वंचित रह जाएंगे।

इन किसानों को नहीं मिलेगी सम्मान निधि

बता दें कि आप भले ही छोटे या फिर सीमांत किसान हों, लेकिन अगर परिवार का कोई सदस्य टैक्स जमा करता है, तो ऐसी स्थिति में आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। यहां परिवार के सदस्य से मतलब पति-पत्नी और अवयस्क बच्चों से है। इसके अलावा जिनके पास कृषि योग्य भूमि नहीं हो, कृषि योग्य भूमि हो लेकिन इसका मालिक सरकारी कर्मचारी हो या फिर किसान को सालाना 10,000 रुपये पेंशन प्राप्त होती है, तो ऐसे किसानों को योजना से बाहर रखा गया है।

ऐसे पूरी करें ई-केवाईसी प्रक्रिया

आधिकारिक वेबसाइट पर https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।

अब किसान कॉर्नर विकल्प पर eKYC लिंक दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।

इसके बाद अपना आधार नंबर दर्ज करें और सर्च बटन पर क्लिक करें।

इसके बाद यहां मांगा गई जरूरी जानकारियों को दर्ज करें।

इसके बाद सब्मिट पर क्लिक करते ही प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

इस तरह चेक करें अपना स्टेटस

सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।

अब 'Farmers Corner' के ऑप्शन पर क्लिक करें।

इसके बाद लाभार्थी सूची (Beneficiary Status) पर क्लिक करें।

अब अपने राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का नाम दर्ज करें।

फिर 'Get Report' ऑप्शन पर क्लिक करने पर पूरी लिस्ट खुलेगी।

किसान इस लिस्ट में आप अपनी किस्त का विवरण देख सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।