विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Kisan Nidhi की 13वीं किस्त आज जारी करेंगे पीएम मोदी, आठ करोड़ से अधिक किसान होंगे लाभान्वित

By Jagran NewsEdited By: Achyut Kumar
Published: Mon, 27 Feb 2023 08:09 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज कर्नाटक के बेलगावी में पीएम किसान आय सहायता योजना के तहत आठ करोड़ से अधिक किसानों ...और पढ़ें

किसानों का इंतजार खत्म, आज पीएम मोदी जारी करेंगे किसान निधि योजना की 13वीं किस्त
किसानों का इंतजार खत्म, आज पीएम मोदी जारी करेंगे किसान निधि योजना की 13वीं किस्त

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पीएम-किसान निधि के तहत देशभर के आठ करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 16,800 करोड़ रुपये जमा कराएंगे। मोदी कर्नाटक के बेलगावी में आयोजित समारोह में पीएम-किसान निधि की 13वीं किस्त जारी करेंगे। इससे किसानों को आगामी फसल के लिए बंदोबस्त करने में सहूलियत मिलेगी।

हर किसान के बैंक खाते में आएंगे दो हजार रुपये

प्रत्येक सीजन की खेती प्रारंभ होने से पहले सरकार हर किसान के बैंक खाते में दो हजार रुपये की किस्त जमा करा देती है। इससे किसानों को प्रत्येक वर्ष 6000 रुपये की सीधी मदद मिल जाती है। समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र तोमर प्रमुख रूप से उपस्थित होंगे।

आयोजन में एक लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान

कृषि मंत्रालय का दावा है कि इस आयोजन में पीएम-किसान और जल जीवन मिशन के लाभार्थियों सहित लगभग एक लाख लोगों के उपस्थित होने का अनुमान है। इस समारोह का प्रसारण भी किया जाएगा और देश के सभी कृषि विज्ञान केंद्रों में दिखाया जाएगा।

25 फरवरी 2019 को शुरू की गई थी योजना

पीएम-किसान निधि योजना के तहत दो हजार रुपये की तीन समान किस्तों में प्रत्येक पात्र भूमिधारक किसानों के बैंक खातों में सीधे 6000 रुपये जारी किए जाते हैं। इस योजना को 24 फरवरी 2019 में लान्च किया गया है। इस योजना के तहत अब तक देशभर में 11 करोड़ से अधिक भूमिधारक किसान परिवारों को 2.2 लाख रुपये से अधिक की राशि दी जा चुकी है।

किसानों को होगा लाभ

पीएम- किसान की 11वीं और 12वीं किस्त पिछले साल मई और अक्टूबर में जारी की गई थी। कृषि मंत्रालय के मुताबिक, पीएम किसान योजना ने पहले ही देश भर के किसानों को महत्वपूर्ण लाभ प्रदान किया है। यह नवीनतम किस्त उनकी आय को और बढ़ाएगी और कृषि क्षेत्र के विकास में योगदान देगी।

तीन करोड़ से अधिक महिला किसान भी लाभान्वित

बता दें, पीएम किसान योजना के पात्र सभी भूमिधारक किसान परिवार हैं। इस योजना का लाभ तीन करोड़ से अधिक महिला लाभार्थियों को भी मिला है। इन्हें पिछले चार वर्षों में 53 हजार 600 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी जा चुकी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।