विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नव वर्ष पर पीएम समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने देशवासियों को दी बधाई

By Jagran News NetworkEdited By: Jagran News Network
Published: Fri, 01 Jan 2016 09:00 AM (IST)Updated: Fri, 01 Jan 2016 09:54 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह एवं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ने ट्वीट कर नये साल की शुभकामनाएं दी हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर नये साल की शुभकामनाएं दी हैं। अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री ने लिखा है कि - " सभी को वर्ष 2016 की बधाई और शुभकामनाएं। 2016 में सभी लोगों के लिए सुख, शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।"
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिहं ने भी ट्विटर के जरिये लोगों को नव वर्ष की बधाईयां औऱ शुभकामनाएं दी हैं। और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी ट्विट कर लिखा है कि - "नववर्ष आपके परिवार के लिए मंगलमय हो, सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं।"
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने लोगों को नव वर्ष की शुभकामना दी।
मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति इरानी ने देशवासियों को नए साल की बधाई दी। उन्होंने लोगों के जीवन में सुख और समृ्द्धि की कामना भी की।