विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इटली के नेता की ‘वोट चोर’ टिप्पणी वाले वीडियो हटाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

Published: Tue, 17 Nov 2026 09:04 PM (GMT+05:30)

सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है जिसमें कांग्रेस की भारत समिट में यूरोपीय नेता जियाकोमो फिलिबेक द्वारा ...और पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर।

सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर।

HighLights

  1. कांग्रेस की भारत समिट में 'वोट चोर' नारे वाले वीडियो हटाने की मांग।

  2. यूरोपीय नेता जियाकोमो फिलिबेक की टिप्पणियों पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका।

  3. विदेशी प्रतिनिधियों की भागीदारी पर एसआईटी जांच की भी मांग।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर उन वीडियो को हटाने की मांग की गई है, जिनमें हाल ही में कांग्रेस की ओर से हैदराबाद में आयोजित की गई भारत समिट के दौरान यूरोपीय समाजवादी दल के महासचिव जियाकोमो फिलिबेक भाजपा के खिलाफ "वोट चोर, गद्दी छोड़" का नारा लगाते हुए और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में बोलते दिखाई दे रहे हैं।

याचिकाकर्ता ने कार्यक्रम की स्वतंत्र एसआईटी जांच की भी मांग की है, जिसमें विदेशी प्रतिनिधियों को दी गई अनुमति और अधिकारियों तथा आयोजकों की भूमिका की जांच शामिल है।

याचिका में 14 नवंबर को शिखर सम्मेलन में जियाकोमो फिलिबेक की टिप्पणियों का उल्लेख है, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस के राजनीतिक अभियान का समर्थन किया। फिलिबेक ने देश में सत्तारूढ़ भाजपा की आलोचना करते हुए कहा था कि भारत में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है।

याचिकाकर्ता का कहना है कि ये टिप्पणियां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भागीदारी की सीमा का उल्लंघन थी। याचिका में सम्मेलन वीजा के लिए गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों का हवाला दिया गया है, जिसमें राजनीतिक या सामाजिक रूप से संवेदनशील विषयों से जुड़े कार्यक्रमों पर लागू प्रतिबंधों का उल्लेख है।

याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट से मेटा, एक्स कॉर्प और गूगल को वीडियो हटाने का निर्देश देने की मांग की है। इसके साथ ही, तेलंगाना सरकार से सार्वजनिक माफी मांगने की भी मांग की गई है। 13 और 14 नवंबर को हुए इस सम्मेलन में 70 से अधिक देशों के 1,000 से ज्यादा प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था।

(समाचार एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।