Move to Jagran APP

Photos: आफत की बारिश में डूबी मुंबई, थमी 'मायानगरी' की रफ्तार, देखिए कैसे हैं हालात

महाराष्ट्र के मुंबई में शुक्रवार को भारी बारिश हुई। बारिश की वजह से कई इलाकों में भीषण जाम लग गया है। जिससे मायनगरी के नाम से मशहूर इस शहर की रफ्तार थम गई है।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Fri, 28 Jun 2019 11:55 AM (IST)Updated: Fri, 28 Jun 2019 07:38 PM (IST)
Photos: आफत की बारिश में डूबी मुंबई, थमी 'मायानगरी' की रफ्तार, देखिए कैसे हैं हालात
Photos: आफत की बारिश में डूबी मुंबई, थमी 'मायानगरी' की रफ्तार, देखिए कैसे हैं हालात

मुंबई, एएनआइ। महाराष्ट्र में मानसून ने दस्तक दे दी है। मुंबई में शुक्रवार सुबह से हो रही जबरदस्त बारिश से मुंबई वासियों को राहत तो जरूर मिली है लेकिन ये बारिश धीरे-धीरे मुंबई के लोगों के लिए आफत की बारिश बनती जा रही है। बारिश की वजह से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

loksabha election banner

मुंबई में जगह-जगह बारिश का पानी भर गया है।जलभराव के कारणलोगों को जाम की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है। तस्वीरों में देखिए मुंबई में हो रही आफत की बारिश की वजह से कैसे हालात अचानक बदल गए हैं..

यह भी पढ़ें : मुंबई में राहत की बारिश, अगले 48 घंटों में और जमकर बरसेंगे बदरा

मुंबई: भारी बारिश के कारण अंधेरी सबवे में पानी भर गया है। हालात खराब नजर आ रहे हैं।

महाराष्ट्र: पुणे के कुछ हिस्सों में बारिश हुई।


मुंबई में भारी बारिश से सड़कों पर भारी जाम लग गया है।
मुंबई शहर के कुछ हिस्सों में आज बारिश हुई
मुंबई के हिंदमाता इलाके में जलभराव वाली सड़कों पर बच्चे साइकिल चला रहे हैं।
सड़कों पर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैँ। लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
मुंबई मे भारी बारिश ने पूरी तरह तरह से रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है।
बारिश से मुंबई के धारावी इलाके में जलभराव हो गया है।
एक तस्वीर ये भी रही, जहां एक लड़का स्कूटी लेकर पानी में जाता हुआ दिखा।
बारिश की वजह से मुंबई वालों को गर्मी से तो राहत मिली लेकिन साथ ही साथ आफत भी मिली।
बारिश की वजह से लोग सड़कों पर खड़े बसों का इंतजार करते नजर आए। लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

मुंबई के कई इलाकों में भारी बारिश के बाद हुए जलभराव से जाम की स्थिति पैदा हो गई।
मुंबई के पालघर इलाके में भारी बारिश से पानी भर गया और जलभराव हो गया।
मुंबई के धारावी इलाके में भारी बारिश की वजह से भारी जलभराव हो गया। इस वजह से गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.