विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

होने जा रहा है ये बदलाव, अब आधी रात नहीं, सुबह बदलेंगी पेट्रोल की कीमतें

By Manish NegiEdited By:
Published: Wed, 14 Jun 2017 08:55 PM (IST)Updated: Wed, 14 Jun 2017 08:59 PM (IST)

डीलरों के साथ बैठक के बाद प्रधान ने संवाददाताओं को बताया कि 'पेट्रोल पंप चलाने वाले लोगों के सभी मुद्दों ...और पढ़ें

होने जा रहा है ये बदलाव, अब आधी रात नहीं, सुबह बदलेंगी पेट्रोल की कीमतें
होने जा रहा है ये बदलाव, अब आधी रात नहीं, सुबह बदलेंगी पेट्रोल की कीमतें

नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। एक दिन बाद यानी 16 जून, 2017 से पेट्रोल व डीजल की कीमतों में रोजाना होने वाले बदलाव को लेकर नियमों को थोड़ा बदल दिया गया है। अब आधी रात के बजाय रोजाना सुबह छह बजे इसकी कीमतों में बदलाव होगा। बुधवार को देर शाम पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेद्र प्रधान के साथ पेट्रोल पंप डीलरों की बैठक में इस बात पर सहमति बन गई। इसके साथ ही पेट्रोल पंप डीलरों के संघ ने 16 जून से प्रस्तावित हड़ताल भी टाल दी है।

डीलरों के साथ बैठक के बाद प्रधान ने संवाददाताओं को बताया कि 'पेट्रोल पंप चलाने वाले लोगों के सभी मुद्दों को ध्यान से सुनने के बाद उनकी कुछ मुश्किलों को सही पाया गया है। मसलन, डीलरों को रोजाना रात में कीमत बदलने के लिए कर्मचारियों को रखना पड़ता। इस वजह से यह फैसला किया गया है कि अब रात्रि के 12 बजे के स्थान पर सुबह छह बजे पेट्रोल व डीजल की कीमतें बदलेंगी। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में होने वाली थोड़ी बहुत कमी होती है उसका फायदा भी ग्राहकों को मिले।' इसके साथ ही तेल कंपनियों को कहा गया है कि वे सभी पेट्रोल पंपों को स्वचालित बनाने का काम भी तेजी से शुरू करे। तेल कंपनियों को पेट्रोल डीजल बनाने से लेकर उसे ग्राहकों तक देने की पूरी प्रक्रिया को स्वचालित करने को कहा गया है।

देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कार्पोरेशन ने पूरी प्रक्रिया को निर्बाध तरीके से लागू करने के लिए चौबीसों घंटे चलने वाली एक कंट्रोल रूम बनाने का ऐलान किया है। कंपनी पूरे देश में कुल 87 कंट्रोल रूम बनाएगी। कंपनी यह सुनिश्चित कर रही है कि पेट्रोल पंपों को किसी तरह की इंवेंट्री की हानि न हो। इसके लिए 24 घंटे के भीतर डिपो से 25 हजार डीलरों तक पेट्रोल व डीजल पहुंचाने की तैयारी पूरी कर चुकी है। इससे पेट्रोल पंपों को नई कीमत के मुताबिक पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति हो सकेगी।

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल: एक दिन पहले तय हो जाएंगी अगले दिन की कीमतें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।