विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Petrol Diesel Price Today: जानिए कितना है देश के मेट्रोपोलिटन सिटी में पेट्रोल-डीजल का दाम, 12 दिनों में 7.20 रुपये की हुई वृद्धि

By Mohd FaisalEdited By:
Published: Sat, 02 Apr 2022 08:56 AM (IST)Updated: Sat, 02 Apr 2022 09:12 AM (IST)

Petrol Diesel Price Today देश में पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों ने जनता को जेब ढीली करने पर मजबूर ...और पढ़ें

Petrol Diesel Price Today पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े (फोटो: एएनआइ)
Petrol Diesel Price Today पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े (फोटो: एएनआइ)

नई दिल्ली, एएनआइ। देश में एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत में आज 80 पैसे की वृद्धि हुई है। जिसके चलते दिल्ली में पेट्रोल के दाम 102.61 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 93.87 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं, मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 85 पैसे की वृद्धि हुई है। मुंबई में आज पेट्रोल के दाम 117.57 रुपए हो गए हैं। जबकि डीजल के दाम 101.79 रुपए पहुंच गए हैं। साथ ही चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रति लीटर 108.21 रुपए और 108.21 रुपए पहुंच गए हैं। चेन्नई में आज 76 पैसे की वृद्धि हुई है। इसके अलावा कोलकाता में पेट्रोल की कीमत में 84 पैसे की वृद्धि हुई है और डीजल की कीमत में 80 पैसे की वृद्धि हुई है। कोलकाता में आज पेट्रोल के दाम 112.19 रुपए और डीजल की कीमत 97.02 रुपए है।

12 दिनों में 10वीं बार बढ़े दाम

दरअसल, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शनिवार को 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। पिछले 12 दिनों में 10वीं बार 7.20 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। पिछले साल 4 नवंबर को पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर अंकुश लगा था। लेकिन 22 मार्च के बाद से पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार इजाफा हुआ है। इसकी एक बड़ी वजह रूस-यूक्रेन युद्ध भी है। युद्ध के चलते कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा देखने को मिला है।

केंद्र सरकार ने बीते साल दी थी राहत

बता दें कि कि पिछले साल 3 नवंबर को केंद्र ने देश भर में खुदरा कीमतों को कम करने के लिए पेट्रोल पर 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क में कटौती की थी। इसके बाद कई राज्य सरकारों ने लोगों को राहत देने के लिए पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) कम किया था।