Move to Jagran APP

fuel rates in your city: 3-4 रुपए तक और सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के फैलने से कच्चे तेल के दाम में रिकार्ड गिरावट दर्ज की गई। कच्चे तेल की कीमत 50 डॉलर प्रति बैरल से घटकर 30 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गई।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Thu, 19 Mar 2020 10:51 PM (IST)Updated: Thu, 19 Mar 2020 10:51 PM (IST)
fuel rates in your city: 3-4 रुपए तक और सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी के बावजूद पेट्रोल व डीजल की कीमतों में अभी और कटौती हो सकती है। पेट्रोल व डीजल अपने वर्तमान स्तर के मुकाबले क्रमश: 4.25 रुपए व 3.75 रुपए प्रति लीटर फिसल सकते हैं। एसबीआई इकोरैप की हालिया रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है। गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 69.63 रुपए प्रति लीटर बताई गई। डीजल के दाम 62.33 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर दिखे।

loksabha election banner

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के फैलने से कच्चे तेल के दाम में रिकार्ड गिरावट दर्ज की गई। कच्चे तेल की कीमत 50 डॉलर प्रति बैरल से घटकर 30 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गई। इस दौरान पिछले सप्ताह सरकार ने पेट्रोल व डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में 3 रुपए प्रति लीटर का इजाफा कर दिया। एसबीआई इकोरैप की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार अगर पेट्रोल व डीजल पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी नहीं करती तो पेट्रोल व डीजल की कीमतों में 10-12 रुपए प्रति लीटर तक की गिरावट संभव थी।

लेकिन अब यह गिरावट पेट्रोल में 4.25 रुपए प्रति लीटर तो डीजल में 3.75 रुपए प्रति लीटर तक संभव है। पिछले तीन दिनों से पेट्रोल के दाम 69.63 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर है। जनवरी के मुकाबले पेट्रोल के दाम में लगभग 5.50 रुपए प्रति लीटर की कमी आ चुकी है। इस साल एक जनवरी को पेट्रोल के दाम 75.18 रुपए प्रति लीटर थे। रिपोर्ट के मुताबिक अभी कच्चे तेल के दाम 27 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर है और वित्त वर्ष 2020-21 की पहली छमाही में इसके आसपास कच्चे तेल के दाम बने रहने पर सरकार एवं खुदरा उपभोक्ता दोनों के लिए राहत की बात होगी।

जानिए- प्रमुख शहरों के पट्रोल-डीजल के भाव

शहरों के नाम           पेट्रोल/लीटर              डीजल/लीटर

दिल्ली                     69.59 रुपये              62.29 रुपये

मुंबई                        75.30 रुपये             65.21 रुपये

कोलकाता                  72.29 रुपये             64.62 रुपये

चेन्नै                          72.28 रुपये            65.71 रुपये

नोएडा                        72.03 रुपये             62.96 रुपये

20 डॉलर तक आ सकता है कच्चे तेल का भाव

तेल की खपत में सालाना करीब 11 लाख बैरल प्रतिदिन की गिरावट रह सकती है, जो एक रेकॉर्ड होगा। भारत में मार्च के महीने में फ्यूल की मांग 11% तक घट चुकी है। गोल्डमैन ने कहा, 'कोरोना वायरस के फैलने की वजह से तेल की मांग में बड़ी गिरावट आई है। दूसरी तिमाही में ब्रेंट क्रूड की कीमत गिरकर 20 डॉलर पर आ सकती है।'

अपने शहर में आज के भाव, ऐसे जानें

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.