फड़नवीस की फोटो पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के पारिवारिक फोटो पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर एक व्यक्ति को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के पारिवारिक फोटो पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर एक व्यक्ति को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मुंबई के ओशिवारा में रहने वाले आरोपी की पहचान अजय हातेकर के रूप में हुई है। अजय ने फड़नवीस के परिजन की गोवा में छुट्टियों की एक तस्वीर साझा करके उसके संबंध में गलत जानकारी दी थी।
पुलिस के अनुसार अंंधेरी (पश्चिम) के लोखंडवाला कांप्लेक्स में रहने वाले संजय पांडेय ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि ट्विटर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की छवि बिगाडऩे में लगा हुआ है। संजय को यह संदेश व्हाट्स एप पर उनके मित्र राजू यादव ने भेजा था। उसने इस ट्वीट का हाइपरलिंक भेजा था।
गौरतलब है कि हातेकर पर आरोप है कि उन्होंने सीएम के परिवार के 2011-12 में गोवा में छुïट्टी मनाने के फोटो को जारी कर उस पर ट्वीट किया कि फड़नवीस अपने परिवार के साथ अभी अमेरिका में छुट्टियां मना रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, हातेकर ने यह फोटो ट्विटर पर दो जुलाई को सुबह साढ़े आठ बजे जारी की थी। यह फोटो गोवा में एक नाव पर ली गई थी।