दिग्गजों ने ताली थाली और घंटा बजाकर कोरोना से लड़ने वाले कर्मवीरों का बढ़ाया हौसला
देशभर में लोगों ने रविवार को शाम पांच बजे ताली थाली और घंटा बजाकर कोरोना से लड़ने वाले कर्मवीरों का बढ़ाया हौसला बढ़ाया।
नई दिल्ली, एजेंसियां। देशभर में लोगों ने रविवार को शाम पांच बजे ताली थाली और घंटा बजाकर कोरोना (Coronavirus Pandemic) से लड़ने वाले कर्मवीरों का बढ़ाया हौसला बढ़ाया। मालूम हो कि देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के मामलों की संख्या 344 हो गई है। आज यानी रविवार को पटना में एक 38 वर्षीय युवक की कोरोना संक्रमण से मरने की जानकारी सामने आइ। गुजरात में भी एक और मरीज की मौत हो गई। देश में कोरोना संक्रमण से अब तक सात सात लोगों की मौत हुई है। यहां तक कि रेलवे ने सभी यात्री सेवाएं 31 मार्च तक बंद करने का फैसला किया है।
#WATCH Gujarat: Mother of Prime Minister Narendra Modi, Heeraben clangs utensil at her residence to express gratitude to those providing essential services amid #CoronavirusPandemic. pic.twitter.com/ipaI1yOtoB
— ANI (@ANI) March 22, 2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीरा बेन ने भी अपने आवास पर थाली बजाकर जरूरी सेवाएं मुहैया कराने वाले और कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे मेडिकल स्टाफ के लोगों का हौसला बढ़ाया...
#WATCH Odisha Chief Minister Naveen Patnaik claps and clags a plate to express gratitude to those providing essential services amid #CoronavirusPandemic. pic.twitter.com/pBDxNTxrhW — ANI (@ANI) March 22, 2020
उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और उनकी पत्नी ने भी ताली बजाकर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में शामिल लोगों का उत्साहवर्धन किया।
#WATCH Vice President M Venkaiah Naidu and his wife clap to express gratitude to those providing essential services amid #CoronavirusPandemic. pic.twitter.com/8VWuq29rfg — ANI (@ANI) March 22, 2020
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में शामिल कर्मवीरों का हौसला बढ़ाया...
#WATCH Delhi: Defence Minister Rajnath participates in the exercise called by PM Modi to express gratitude to those providing essential services amid #CoronavirusPandemic. pic.twitter.com/hEokJqwDrV — ANI (@ANI) March 22, 2020
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने आवास पर पूरे परिवार के साथ थालियां बजाकर जरूरी सेवाएं देने वाले लोगों और इस बीमारी के खिलाफ संघर्ष कर रहे चिकित्सा कर्मियों का हौसला आफजाई किया। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी पूरे परिवार के साथ बीमारी के खिलाफ लड़ाई में रात दिन जुटे हुए लोगों का तालियों के साथ अभिनंदन किया।
#WATCH Delhi: Defence Minister Rajnath participates in the exercise called by PM Modi to express gratitude to those providing essential services amid #CoronavirusPandemic. pic.twitter.com/hEokJqwDrV — ANI (@ANI) March 22, 2020
महाराष्ट्र में एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने अपनी बेटी एवं सांसद सुप्रिया सुले और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर ताली बजाते हुए कोरोना मरीजों के इलाज में रातदिन जुटे चिकित्साकर्मियों एवं समाजसेवियों का हौसला बढ़ाया।
#WATCH Union Minister Dharmendra Pradhan rings a bell at his residence to express gratitude to those providing essential services amid #CoronavirusPandemic. pic.twitter.com/Z9CCKGh5nN — ANI (@ANI) March 22, 2020
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने परिवार के सभी सदस्यों के साथ मिलकर घंटी बजाते हुए जरूरी सेवाएं मुहैय करा रहे कर्मवीरों का हौसला बढ़ाया।
#WATCH Delhi: Union Minister Prakash Javadekar rings a bell to express gratitude to those providing essential services amid #CoronavirusPandemic. pic.twitter.com/PMGHotLT1u — ANI (@ANI) March 22, 2020
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने घंटी बजाकर जरूरी सेवाएं उपलब्घ करा रहे लोगों का अभिनंदन किया।
#WATCH Delhi: Lok Sabha speaker Om Birla participates in the exercise called by PM Modi to express gratitude to those providing essential services amid #CoronavirusPandemic. pic.twitter.com/NwnCyDHoLG — ANI (@ANI) March 22, 2020
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पूरे परिवार के साथ पीएम मोदी की अपील का समर्थन करते हुए ताली बजाकर कर्मवीरों का उत्साहवर्धन किया।
Amaravati: Andhra Pradesh CM YS Jagan Mohan Reddy participates in the exercise called by PM Modi to express gratitude to those providing essential services amid #CoronavirusPandemic. pic.twitter.com/AJLZnLOexg— ANI (@ANI) March 22, 2020
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील में सहभागिता की और जरूरी सेवाएं देने वाले लोगों का हौसला बढ़ाने के लिए अपने करीबियों के साथ तालियां बजाई।
#WATCH Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath clangs bell in Gorakhpur to express gratitude to those providing essential services amid #CoronavirusPandemic. pic.twitter.com/6mnK29Xzqy— ANI UP (@ANINewsUP) March 22, 2020
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में घंटा बजाकर इस बीमारी से लड़ने वाले कर्मवीरों का उत्साह बढ़ाया।