ट्विटर पर बोले लोग, अब दिल्ली में चमकेगा 'आप' का सूरज
आखिरकार लंबे इंतजार के बाद यह तय हो ही गया कि दिल्ली की गद्दी पर किसका राज होगा। जी हां, जिस तरह से दिल्ली की जनता बेसब्री से चुनाव के नतीजों का इंतजार कर रही थी, ठीक उसी तरह अपनी पार्टी को सत्ता पर काबिज होते देखने के लिए भी वे उत्सुक बैठी थी। आज वो दिन आ ही गया। जैसे ही आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने सरकार बनाने की घोषणा की, वैसे ही लोगों में एक बार फिर खुशी की लहर दौड़ गई।
नई दिल्ली। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद यह तय हो ही गया कि दिल्ली की गद्दी पर किसका राज होगा। जी हां, जिस तरह से दिल्ली की जनता बेसब्री से चुनाव के नतीजों का इंतजार कर रही थी, ठीक उसी तरह अपनी पार्टी को सत्ता पर काबिज होते देखने के लिए भी वे उत्सुक बैठी थी। आज वो दिन आ ही गया। जैसे ही आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने सरकार बनाने की घोषणा की, वैसे ही लोगों में एक बार फिर खुशी की लहर दौड़ गई। सोशल नेटवर्किग साइट ट्विटर पर भी लोगों की खुशी दिखने लगी।
कुछ रोचक ट्वीट्स
-कृतिका लिखती हैं कि मैडम सोनिया प्रोडक्शन प्रेजेंट्स : हम आपके हैं कौन (कॉन ग्रेस) आपकॉन
-सत्या लिखते हैं कि दिल्ली अब दूसरा पश्चिम बंगाल बनने जा रहा है। 'परिवर्तन' की लहर दिखाई दे रही है।
-सोनू निगम ने लिखा कि हम एक रात में जादू की उम्मीद नहीं कर सकते हैं, लेकिन शुरुआत हो चुकी है। चीजें जरूर बदलेंगी। हमें पूरी उम्मीद रखनी होगी। आप अपने वादों पर खरा उतरेगा।
-किरण लिखती हैं कि जहां से अरविंद ने भ्रष्टाचार के खिलाफं अपनी मुहिम शुरू की थी, आज अपनी जित का जश्न और नई जंग का आगाज भी वहीं से करने जा रहे हैं।
-अरविंद लिखते हैं कि चलो आखिरकार दिल्ली में सूर्योदय होने वाला है। एक अंधेरी लंबी रात के बाद आएगा सवेरा। बनेगी आम आदमी की सरकार। जिसको वोट दिया, जिसको चुना सरकार भी उसी की बनेगी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर