पूर्वोत्तर राज्यों में हाई ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक बन रहे मृत्यु का कारण
हाई ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक के इलाज की उचित व्यवस्था ना होने के कारण पूर्वोत्तर राज्यों में मृत्युदर में इजाफा हुआ।
By Arti YadavEdited By: Published: Sun, 15 Jul 2018 07:38 AM (IST)Updated: Sun, 15 Jul 2018 07:42 AM (IST)
टोरंटो (आइएएनएस)। 2015 में भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में रहने वाले 30 से 69 वर्ष के तीन में से एक व्यक्ति की मस्तिष्क रक्तस्त्राव के कारण जान गई थी। भारतवंशी प्रभात झा के नेतृत्व में यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो में हुए शोध में यह जानकारी सामने आई।
शोध के मुताबिक हाई ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक के इलाज की उचित व्यवस्था ना होने के कारण इन राज्यों में मृत्युदर में इजाफा हुआ। बता दें कि यह बीमारी मस्तिष्क की रक्त वाहिकाएं के टूटने से होती है। ब्लड प्रेशर के कारण इसका खतरा बढ़ जाता है।
झा ने कहा, 'ज्यादातर मौत उन लोगों की हुई जिन्हें पहले से पता था कि वह हृदय रोग से पीड़ित हैं। इनमें से आधे अपनी दवाइयों की सही खुराक नहीं ले रहे थे।' शोध के लिए 2001 से 2013 के बीच 15 वर्ष से अधिक के 472,113 लोगों की मृत्यु के कारणों की जांच की गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें