Move to Jagran APP

सीएए के समर्थन में देश भर में उतरे लोग, भाजपा ने झोंकी ताकत

भाजपा ने झोंकी ताकत कई राज्यों में रैलियां-गिरिडीह में तिरंगा यात्रा पर पथराव हुआ। आधा दर्जन लोग घायल भी हुए।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Mon, 13 Jan 2020 07:39 AM (IST)Updated: Mon, 13 Jan 2020 07:39 AM (IST)
सीएए के समर्थन में देश भर में उतरे लोग, भाजपा ने झोंकी ताकत
सीएए के समर्थन में देश भर में उतरे लोग, भाजपा ने झोंकी ताकत

नई दिल्ली, जेएनएन। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए भाजपा व अन्य संगठनों ने रविवार को भी जगह-जगह प्रदर्शन किए। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब समेत कई राज्यों में रैलियां और सभाएं की गईं। झारखंड के गिरिडीह में निकली तिरंगा यात्रा पर पथराव के बाद मची भगदड़ में एक पुलिसकर्मी समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश में बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं व कासगंज, बागपत, शामली व मुजफ्फरनगर में सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। अलीगढ़ में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कांग्रेस और सपा पर जमकर बरसे। बसपा पर कुछ नरमी बरती। बाद में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की कब्र खोदने की बात करने वाले एएमयू छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

श्रम एवं सन्निर्माण समिति के अध्यक्ष ठा. रघुराज सिंह ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी की कब्र खोदने वाले को वो जिंदा दफन कर देंगे। 10 के बदले 20 मारेंगे। भारत सुरक्षा मंच के आहान पर मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित रैली में हर तरफ तिरंगा ही तिरंगा था। सशर्त अनुमति के कारण नेताओं के भाषण नहीं कराए गए। 

मंदसौर, मुरैना और नीमच में भी सीएए के समर्थन में आयोजन हुए। पंजाब में जगह-जगह भाजपा व अन्य संगठनों ने कानून के समर्थन में मार्च और तिरंगा यात्राएं निकालीं। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि अफगानिस्तान से 70 हजार सिख यहां पर आकर बसे हैं, जिनके पास देश की नागरिकता नहीं है। क्या कैप्टन अम¨रदर सिंह चाहते हैं कि यह सिख फिर से वापस अफगानिस्तान चले जाएं? 

भाजपा के प्रदेश प्रभारी प्रभात झा सीएए के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए होशियारपुर पहुंचे। हिमाचल प्रदेश भाजपा ने रविवार को 3.90 लाख लोगों को जागरूक किया। उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में रैलियां व तिरंगा यात्रा निकाली गई और हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी रैली में शामिल हुए और सीएए के समर्थन में नारे लगाए। जम्मू में डोगरा फ्रंट शिवसेना के बैनर तले मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सीएए के समर्थन में नारे लगाए।

कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने चाय, पानी के स्टाल लगाए और इस कानून का समर्थन किया। झारखंड में राज्यभर में रैली, गोष्ठी, मानव श्रृंखला, हस्ताक्षर अभियान व अन्य कार्यक्रमों की भरमार रही। रैली, तिरंगा यात्रा और जुलूस के दौरान वंदे मातरण और भारत माता के खूब जयकारे लगे। गिरिडीह शहर में भाजपा, आरएसएस, विहिप व अन्य संगठनों ने विशाल तिरंगा यात्रा निकाली।

हजारीबाग में पूर्व केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद जयंत सिन्हा ने प्रबुद्ध जनों को संबोधित करते हुए नागरिकता संशोधन कानून की विशेषता और उसकी उपयोगिता बताई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.