विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सबसे युवा सीएम बनेंगे पेमा खांडू, जानिए उनकी कुछ खास बातें

By anand rajEdited By:
Published: Sat, 16 Jul 2016 06:18 PM (IST)Updated: Sat, 16 Jul 2016 07:27 PM (IST)

अरुणाचल की सत्ता संभालते ही पेमा खांडू सबसे युवा मुख्यमंत्री बन जाएंगे।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश का सियासी संकट हल हो गया है । अब पेमा खांडू प्रदेश केे अगलेे कांग्रेसी मुख्यमंत्री होंगे। उनकाा सीएम बनना अब महज औपचारिकता ही रह गया है। मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते ही खांडू वर्तमान मुख्यमंत्रियों में सबसे युवा सीएम होंगे। आइए एक नजर डालते हैं पेेमा खांडू से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियों पर ..

  1. 21 अगस्त 1979 को जन्में खांडू 37 साल की उम्र में सीएम बनेंगे। वर्तमान मुख्यमंत्रियों में अब तक अखिलेश यादव सबसे युवा थे। अभी अखिलेश 43 साल के हैं और उन्होंने 15 मार्च 2012 को यूपी के सीएम पद की शपथ ली थी, तब उनकी उम्र 38 साल थी।
  2. देश के इतिहास में सबसे कम उम्र के सीएम के रूप में एमओ हसन फारूक का नाम दर्ज है। वे 29 साल की उम्र में पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बनेे थे।
  3. अरुणाचल के पूर्व मुख्यमंत्री दोरजी खांडू के सबसे बड़े बेटे पेमा ने दिल्ली के हिंदू कॉलेज से स्नातक की शिक्षा ग्रहण की है।
  4. दोरजी खांडू का हेलिकॉप्टर हादसे में निधन हो गया था। इसके बाद पेमा ने पिता के विधानसभा क्षेत्र मुक्तो से 2011 में चुनाव लड़ा और जीत कर विधानसभा पहुंचे थे।
  5. पेमा खांडू 2014 में अरुणाचल के पर्यटन तथा जल संसाधन मंत्री रह चुके हैं। उनके पास 129 करोड़ रुपए की सम्पत्ति है।
  6. उन्होंने अपने सियासी सफर की शुरुआत 2005 में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव के रूप में की थी। इसके बाद 2010 में उन्हें तवांग जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष चुना गया था।
ये भी पढ़ेंः अरुणाचल प्रदेशः नबाम तुकी ने दिया इस्तीफा, पेमा खांडू होंगे नए सीएम

ये भी पढ़ेंः अरुणाचल प्रदेश से संबंधित सभी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

ये भी पढ़ेंः देश की सभी खबरों के लिए यहां क्लिक करें