अरुणाचल प्रदेश: 'जनता की सहमति के बिना आगे नहीं बढ़ेंगे', सियांग मेगा बांध के विरोध के बीच बोले सीएम पेमा खांडू
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने स्थानीय लोगों को भरोसा दिलाया है कि सियांग अपर मल्टीपर्पज प्रोजेक्ट उन पर थोपा नहीं जाएगा।

जनता की सहमति के बिना आगे नहीं बढे़ंगे।
HighLights
सीएम खांडू ने सियांग परियोजना थोपने से इनकार किया।
परियोजना की केवल प्री-फिजिबिलिटी रिपोर्ट बन रही है।
जनता की सहमति के बिना आगे नहीं बढ़ेगा काम।
डिजिटल डेस्क, ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने स्थानीय लोगों को भरोसा दिलाया है कि प्रस्तावित 'सियांग अपर मल्टीपर्पज प्रोजेक्ट' उन पर थोपा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार अभी केवल अपनी प्री-फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने के लिए लोगों का सहयोग मांग रही है।
पत्रकारों से बात करते हुए खांडू ने कहा कि वे 'आदि बाने केबांग' के युवा विंग और 'आदि स्टूडेंट्स यूनियन' को चर्चा के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। इन संगठनों ने हाल ही में इस परियोजनाओं को लेकर मीडिया के सामने अपनी बात रखी थी।
केवल PFR तैयार करने की प्रक्रिया चल रही - पेमा खांडू
उन्होंने कहा कि मैं सियांग क्षेत्र के सभी संगठनों और समूहों तक पहुंचना चाहता हूं ताकि इस परियोजना के बारे में और स्पष्टता दी जा सके। अभी हम बांध बनाने की बात भी नहीं कर रहे हैं। फिलहाल, केवल PFR तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है।
खांडू ने कहा कि बांध के काम को आगे बढ़ाने का फैसला तभी लिया जाएगा, जब PFR से यह साबित हो जाए कि परियोजना व्यावहारिक है। उन्होंने कहा कि अगर परियोजना व्यावहारिक भी पाई जाती है, तो भी सरकार कानूनी प्रावधानों के अनुसार के अनुसार स्थानीय लोगों से परामर्श करेगी।
जनता से बात किए बिना यह परियोजना आगे नहीं बढे़गी- पेमा खांडू
खांडू ने कहा कि जनता से बात किए बिना यह परियोजना आगे नहीं बढे़गी। उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में स्थानीय संगठनों के साथ हुई बातचीत से उन्हें सकारात्मक संकेत मिले हैं। उन्होंने कहा जब तक PFR की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, वे सियांग क्षेत्र का दौरा करते रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि विशेष रूप से सियांग और अपर सियांग जिलों के लोगों को इस परियोजना के बारे में गलत जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार सीधे बातचीत के जरिए लोगों की चिंताओं को दूर करना चाहती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।