विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पासपोर्ट विवाद में पवन खेड़ा को झटका, गुवाहाटी हाई कोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत याचिका

Published: Fri, 24 Apr 2026 11:25 AM (IST)Updated: Fri, 24 Apr 2026 11:56 AM (IST)

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुयान सरमा पर की गई टिप्पणियों ...और पढ़ें

HighLights

  1. गुवाहाटी हाई कोर्ट ने पवन खेड़ा की जमानत अर्जी खारिज की

  2. मामला असम सीएम की पत्नी पर टिप्पणी से जुड़ा है

  3. खेड़ा ने रिंकी सरमा पर कई पासपोर्ट रखने का आरोप लगाया था

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को एक और बड़ा झटका लगा है। गुवाहाटी हाई कोर्ट ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी पर की गई, उनकी टिप्पणियों को लेकर दर्ज एक आपराधिक मामले में उनकी अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज कर दी है।

कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के अध्यक्ष खेड़ा ने आरोप लगाया था कि, मुख्यमंत्री की पत्नी रिंकी भुयान सरमा के पास कई पासपोर्ट और विदेश में अघोषित संपत्तियां हैं। इस महीने की शुरुआत में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया था कि उनके पास UAE, मिस्र और एंटीगुआ-बारबुडा के तीन पासपोर्ट, दुबई में दो संपत्तियां और शेल कंपनियों में संपत्तियां हैं।

क्राइम ब्रांच पुलिस स्टेशन में चल रहा था मामला

इन आरोपों के बाद, रिंकी शर्मा ने गुवाहाटी क्राइम ब्रांच पुलिस स्टेशन में खेड़ा और अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, मानहानि, कीमती वसीयत और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड की जालसाजी, और जानबूझकर अपमान करने से जुड़ी संबंधित धाराओं के तहत एक आपराधिक मामला दर्ज कराया। अदालत ने इस सप्ताह की शुरुआत में, दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

तीन हफ्ते के अंदर सुप्रीम कोर्ट ने मांगा है जवाब

इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने भी इसी मामले में 15 अप्रैल को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दी गई, एक हफ्ते की ट्रांजिट बेल पर रोक लगा दी थी। इसके साथ ही सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जे.के. माहेश्वरी और जस्टिस अतुल एस.चांदुरकर की बेंच ने खेड़ा को नोटिस जारी कर तीन हफ्ते के अंदर जवाब मांगा था।

यह नोटिस असम सरकार की उस याचिका पर जारी किया गया है, जिसमें तेलंगाना हाई कोर्ट ने खेड़ा को दी गई अग्रिम (ट्रांजिट) बेल पर रोक लगाने की मांग की गई थी। हालांकि, बेंच ने यह भी कहा था कि अगर खेड़ा असम में अग्रिम बेल के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो सुप्रीम कोर्ट का आज का आदेश उनके आड़े नहीं आएगा। इसी को लेकर पवन खेड़ा ने गुवाहाटी हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की थी।

क्या है पूरा मामला ?

बता दें कि, असम में विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री की पत्नी रिंकी भुयान सरमा के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों के आधार पर विदेशी पासपोर्ट और संपत्ति के आरोप लगाए थे। इसके बाद यह मामला कानूनी विवाद में बदल गया। अब गुवाहाटी हाई कोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद खेड़ा की गिरफ्तारी की संभावना बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें- असम में बेटी ने काट दी मां की गर्दन, रात भर कटे हुए सिर को अपने पास रखा; लोगों ने लगाया काले जादू का आरोप