Move to Jagran APP

Darshan fan Murder Case: तो इसलिए दर्शन ने किया रेणुकास्वामी का मर्डर? हत्या की जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे

कन्नड़ अभिनेता दर्शन थूगुदीप की सह-कलाकार के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले एक व्यक्ति की हत्या की जांच में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार दर्शन ने दर्शन फैन क्लब के संयोजक राघवेंद्र उर्फ रघु की चित्रदुर्ग इकाई को योजना में शामिल किया जिसने रेणुकास्वामी के बारे में सारी जानकारी प्राप्त की। इस मामले की जांच में पुलिस को दर्शन और पवित्रा की संलिप्तता का पता चला।

By Agency Edited By: Nidhi Avinash Updated: Wed, 12 Jun 2024 11:13 PM (IST)
Hero Image
तो इसलिए दर्शन ने किया रेणुकास्वामी का मर्डर? (Image: ANI)

बेंगलुरु, पीटीआई। कन्नड़ अभिनेता दर्शन थूगुदीप की सह-कलाकार के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले एक व्यक्ति की हत्या की जांच में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, 33 वर्षीय रेणुकास्वामी ने इंटरनेट मीडिया पोस्ट पर पवित्रा गौड़ा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की जिसकी वजह से दर्शन उस पर नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि पवित्रा ने ही दर्शन को रेणुकास्वामी पर हमला करने के लिए उकसाया था और इसके मुताबिक योजना बनाई गई।

फार्मेसी कंपनी में काम करते थे रेणुकास्वामी

रेणुकास्वामी चित्रदुर्ग के लक्ष्मी वेंकटेश्वर के रहने वाले थे और एक फार्मेसी कंपनी में काम करते थे। सूत्रों के अनुसार, दर्शन ने दर्शन फैन क्लब के संयोजक राघवेंद्र उर्फ रघु की चित्रदुर्ग इकाई को योजना में शामिल किया, जिसने रेणुकास्वामी के बारे में सारी जानकारी प्राप्त की।

रेणुकास्वामी की पत्नी सहाना ने कहा कि राघवेंद्र उनके पति को शुक्रवार रात उनके घर के पास से ले गया। इसके बाद दर्शन ने रेणुकास्वामी को बेल्ट से पीटा और जब वह बेहोश हो गया तो उनके साथियों ने उसे लाठियों से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। मरने के बाद उसके शव को बरसाती नाले में फेंक दिया गया।

13 लोगों को किया गया गिरफ्तार

इस मामले की जांच में पुलिस को दर्शन और पवित्रा की संलिप्तता का पता चला। रेणुकास्वामी की हत्या के मामले में दर्शन, उनकी दोस्त और फिल्म अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा और 11 अन्य को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। अभिनेता दर्शन को एक अदालत ने छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु के मंदिर से चुराई गई 500 साल पुरानी कांस्य मूर्ति वापस आएगी भारत, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने किया एलान

यह भी पढ़ें: Kerala: 'मुझे मिली बड़ी जिम्मेदारी', राज्य मंत्री बनने के बाद केरल पहुंचे भाजपा के एकमात्र सांसद सुरेश गोपी