विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली-चेन्नई फ्लाइट में बगल की सीट पर बैठे यात्री ने महिला से की छेड़छाड़, विमान लैंड होते ही किया गिरफ्तार

Published: Fri, 11 Oct 2024 03:01 PM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2024 03:28 PM (IST)

दिल्ली-चेन्नई फ्लाइट में यात्रा कर रही एक महिला के साथ कथिततौर पर छोड़खानी की घटना हो गई। बताया जाता है कि यात्री महिला के बगल वाली सीट पर बैठा था। उसने ऐतराज के बावजूद छेड़खानी की हरकत जारी रखी। बाद में जब फ्लाइट लैंड हुई तो 43 साल के शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया। इस बारे में फ्लाइट प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

फ्लाइट में एक महिला यात्री से कथिततौर पर छेड़खानी का मामला।
फ्लाइट में एक महिला यात्री से कथिततौर पर छेड़खानी का मामला।

HighLights

  1. एयरलाइंस की ओर से अभी नहीं आ​या आधिकारिक बयान

 डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फ्लाइट में छेड़खानी के मामले हाल के समय में बढ़ गए हैं। एक बार फिर छेड़खानी की घटना हो गई। चेन्नई पुलिस के अनुसार बुधवार को दिल्ली-चेन्नई फ्लाइट में कथित तौर पर एक महिला से छेड़छाड़ की गई। इस घटना के आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी उम्र 43 साल की बताई गई है।

एयरलाइंस की ओर से अभी नहीं आया कोई बयान

दिल्ली-चेन्नई इंडिगो फ्लाइट में एक महिला यात्री से कथिततौर पर छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। महिला के शिकायत करने पर इस यात्री की गिरफ्तारी की गई। इस बारे में अभी एयरलाइंस की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया है। बताया जाता है कि आरोपी पेशे से मार्बल् और टाइल्स लगाने का काम करता है।

ऐतराज के बावजूद जारी रखी हरकत

यह घटना 9 अक्टूबर की है, जिसमें महिला का आरोप है कि राजेश शर्मा नामक यात्री फ्लाइट में सफर कर रहा था। फ्लाइट मंे वह महिला के बगल में बैठा था। इस दौरान उसने कथित रूप से महिला को छूने का प्रयास किया। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि यह हरकत करना ऐतराज के बावजूद जारी रखा। तब पायलट ने खुद उस यात्री की शिकायत की। फ्लाइट गंतव्य पर पहुंचते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

फ्लाइट में छेड़छाड़ के मामले नए नहीं हैं। कभी फ्लाइट में पेशाब करने की खबरें तो कभी छेड़खानी की खबरें लगातार सुर्खियों में रहती हैं। छेड़खानी की ऐसी ही एक घटना वाराणसी एयरपोर्ट पर भी हुई थी। यहां एक एयर होस्टेस से छेड़छाड़ करने पर यात्री को फ्लाइट से उतार दिया गया था। बाद में उसे पुलिस के सुपूर्द कर दिया गया। यह मामला 30 अगस्त को वाराणसी से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट में हुआ था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।