विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुबई से जयपुर आ रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में हंगामा, यात्री ने आपातकालीन द्वार खोलने का किया प्रयास

Published: Wed, 09 Sep 2026 02:00 AM (IST)

दुबई से जयपुर आ रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में एक यात्री ने जमकर हंगामा किया। यात्री ने आपातकालीन ...और पढ़ें

विमान में यात्री ने आपातकालीन द्वार खोलने का किया प्रयास (सांकेतिक तस्वीर)

 विमान में यात्री ने आपातकालीन द्वार खोलने का किया प्रयास (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. क्रू मेंबर्स ने बड़ी मुश्किल से यात्री को काबू में किया

  2. जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचते ही सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा

जागरण संवाददाता, जयपुर। दुबई से जयपुर आ रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में एक यात्री ने जमकर हंगामा किया। यात्री ने आपातकालीन निकास द्वार को खोलने का प्रयास किया, जिससे विमान में हड़कंप मच गया।

क्रू मेंबर्स ने बड़ी मुश्किल से यात्री को काबू में किया और विमान के जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचते ही उसे सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया।

एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या आइएक्स-196 सोमवार रात 3.12 बजे दुबई से जयपुर के लिए रवाना हुई थी। यात्रा के दौरान यात्री बाबूलाल ने जमकर हंगामा किया।

विमान मंगलवार सुबह 8.02 बजे जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। विमान में सवार अन्य यात्रियों ने हवाई अड्डे पर सुरक्षाकर्मियों को घटना की जानकारी दी। यात्री ने ऐसा क्यों किया, इस बारे में उससे पूछताछ की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।