विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Parliament Winter Session 2023: आखिर क्यों कांप रही है धरती बार-बार! किरण रिजिजू ने संसद में बताई भूकंप की मेन वजह

By Jagran NewsEdited By: Prince Sharma
Published: Thu, 07 Dec 2023 04:00 AM (IST)

Parliament Winter Session 2023 केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरण रिजिजू ने बुधवार को लोकसभा में सवाल के लिखित जवाब में ...और पढ़ें

लघु हिमालय के जौनसार और दुदाटोली समूहों को रखा गया अलग
लघु हिमालय के जौनसार और दुदाटोली समूहों को रखा गया अलग

HighLights

  1. नेपाल में आए भूकंपों का प्रमुख कारण पश्चिमी नेपाल में सक्रिय अल्मोड़ा फॉल्ट था।
  2. केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरण रिजिजू ने बुधवार को लोकसभा में यह वजह बताई।

पीटीआई, दिल्ली। भारत के कुछ हिस्सों और नेपाल में आए भूकंपों का प्रमुख कारण पश्चिमी नेपाल में सक्रिय अल्मोड़ा फॉल्ट था। इस कारण ही 24 जनवरी को 5.8, तीन अक्टूबर को 6.2 और तीन नवंबर को 6.4 तीव्रता के भूकंप आए। मुख्य झटकों के बाद लगने वाले झटकों के कारण 2023 में भूकंपों की संख्या बढ़ी।

उत्तर भारत और नेपाल में 2023 में तीन से 3.9 तीव्रता के 97 भूकंप आए। केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरण रिजिजू ने बुधवार को लोकसभा में सवाल के लिखित जवाब में जानकारी दी कि भूकंपीय गतिविधियों में उतार-चढ़ाव के कारण उत्तर भारत और नेपाल में मध्यम भूकंप आना आम बात है। नेपाल और भारत का उत्तरी हिस्सा हिमालय क्षेत्र में सक्रिय फाल्ट के निकट स्थित है। भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्र में टेक्टोनिक्स के टकराव के कारण बार-बार भूकंप आने का खतरा रहता है।

लघु हिमालय के जौनसार और दुदाटोली समूहों को रखा गया अलग

अल्मोड़ा फाल्ट उच्च कोण वाला पश्चिम-उत्तर पश्चिम-पूर्व-दक्षिण पूर्व से उत्तर पश्चिम-दक्षिण पूर्व तक गतिशील टेक्टोनिक प्लेट है, जो उत्तर में आंतरिक लुघ हिमालय के गढ़वाल समूह से दक्षिण में बाहरी लघु हिमालय के जौनसार व दुदाटोली समूहों को अलग करता है।स्थानीय निकाय चुनाव में ओबीसीआरक्षण बढ़ाने का प्रस्ताव नहीं स्थानीय निकाय चुनाव में जनसंख्या के आधार पर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

ओबीसी को संविधान के अनुच्छेद 243डी के तहत एक तिहाई आरक्षण प्राप्त है। केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान जानकारी दी कि स्थानीय निकास में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण है। इस कोटे के तहत ओबीसी, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को समायोजित करने का प्रविधान है।

मॉड्यूलर रिएक्टरों के विकास पर जारी है विचार

राज्य सरकारों को भी ओबीसी को आरक्षण देने का अधिकार है।छोटे माड्यूलर रिएक्टर्स के विकास पर कर रहे विचार भारत स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों के विकास पर विचार कर रहा है। जीवाश्म ईंधन का उपयोग कम करने के लिए पुराने जीवाश्म ईंधन आधारित बिजली संयंत्रों के स्थान पर छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर स्थापित और संचालित किए जा सकते हैं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में सवाल के जवाब में कहा कि जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करने के लिए दुनिया भर में परमाणु ऊर्जा के उपयोग की रणनीति पर जोर दिया जा रहा है।