विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Parliament Security Breach: इंस्टाग्राम पर मिले थे संसद में स्मोक अटैक करने वाले आरोपी, कॉमन फ्रेंड की भूमिका की हो रही जांच

By AgencyEdited By: Mohammad Sameer
Published: Thu, 14 Dec 2023 04:36 AM (IST)

कर्नाटक के मैसूर निवासी मनोरंजन बीटेक का छात्र है। सागर शर्मा और मनोरंजन दोनों मैसूर से भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा ...और पढ़ें

इंस्टाग्राम पर मिले थे संसद में स्मोक अटैक करने वाले आरोपित
इंस्टाग्राम पर मिले थे संसद में स्मोक अटैक करने वाले आरोपित

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। संसद भवन के अंदर और बाहर कलर स्मोक क्रैकर छोड़ने के साथ ही नारेबाजी और हंगामा करने वाले सभी आरोपित फेसबुक व इंस्टाग्राम के जरिये एक दूसरे से जुड़े थे। महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर सभी करीब डेढ़ साल पहले संपर्क में आए थे। इन मुद्दों पर बातचीत करने के लिए एक वाट्सएप ग्रुप भी बनाया था।

जिसमें जुड़े कई सदस्य आरोपितों के कामन फ्रेंड हैं, लेकिन संसद के अंदर और बाहर हंगामा करने या कराने की साजिश में सभी के शामिल होने की बात अब तक सामने नहीं आई है। दिल्ली पुलिस समेत सभी केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहन जांच कर रही है।

सूत्रों की मानें तो अब तक इस मामले में गिरफ्तार आरोपित सागर शर्मा, मनोरंजन, नीलम, अमोल ¨शदे, विक्की शर्मा व उसकी पत्नी वृंदा शर्मा और फरार आरोपित ललित झा के ही देश विरोधी गतिविधियां करने और साजिश में शामिल होने की बात सामने आई है। करीब 37 वर्षीय नीलम हरियाणा के जींद में रेड स्क्वायर मार्केट की रहने वाली है। यह बेरोजगार है और सरकार विरोधी प्रदर्शनों में शामिल होती रही है। 25 वर्षीय अमोल शिंदे महाराष्ट्र के लातूर का रहने वाला है।

वह भारतीय सेना में शामिल होने के लिए दौड़ लगाता था। कड़ी मेहनत कर रहा था। जब महिला पुलिस ने नीलम को पकड़ा तो उसने महिलाओं पर अत्याचार नहीं चलेगा, तानाशाही बंद करो, तानाशाही नहीं चलेगी, जय भीम, जय भारत, भारत माता की जय, वंदे मातरम और गरीबों को इंसाफ दो आदि नारे लगाए। अमोल भी इसी तरह के नारे लगा रहा था।

इंस्टाग्राम से जुड़े

अमोल के इंस्टाग्राम मित्रों में सागर शर्मा देखा जा रहा है, वह तीन दिन पहले ही दिल्ली आया था। सागर लखनऊ का रहने वाला है और बैटरी रिक्शा चलाता था। पिता बढ़ई का काम करते हैं। उसकी मां ने दावा किया कि दिल्ली में धरना प्रदर्शन में भाग लेने के बहाने वह निकला था।

कर्नाटक के मैसूर निवासी मनोरंजन बीटेक का छात्र है। सागर शर्मा और मनोरंजन दोनों मैसूर से भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के नाम से जारी विजिटर पास के जरिये संसद के अंदर दाखिल हुए थे। दोनों को संसद में चल रहे सत्र की कार्यवाही के दौरान दर्शकदीर्घा से कूदकर नारेबाजी करने और कलर स्मोक क्रैकर छोड़ने के दौरान ही सांसदों ने दबोच लिया था।

उसके बाद उसकी पिटाई कर सुरक्षा कर्मियों को सौंप दिया गया।

वीडियो किया अपलोड

 उधर, नीलम और अमोल शिंदे ने दोपहर एक बजे जब संसद भवन से कुछ दूर ट्रांसपोर्ट भवन के पास कलर स्मोक क्रैकर छोड़ते हुए नारेबाजी शुरू की तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। उस दौरान मौके पर ललित झा भी था। उसने वीडियो बनाकर तुरंत इंस्टाग्राम पर अपलोड किया और मौके से भागने में सफल हो गया था। ललित झा गुरुग्राम में रहता है, उसकी तलाश की जा रही है।

विक्की शर्मा और उसकी पत्नी वृंदा शर्मा को चारों आरोपितों को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। चारों पहले गुरुग्राम में विक्की के यहां ही ठहरे थे।

शहीद ए आजम भगत सिंह सेवा समिति से जुड़े थे आरोपित

गुरुग्राम और दिल्ली पुलिस को विक्की के घर से भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव से जुड़ी हुई किताबें मिली हैं। फोटो भी घर के अंदर लगी थीं। दो लोगों के बैग भी इनके घर से पाए गए। बताया जाता है कि आरोपित अंबाला की शहीद ए आजम भगत ¨सह सेवा समिति से जुड़े थे।