विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केरलम में कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकालकर जताया विरोध, टॉयलेट में बहाई 'राख'

Published: Fri, 16 Oct 2026 04:32 PM (GMT+05:30)

केरलम के पलक्कड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रतीकात्मक चिता जलाकर उसकी राख को शौचालय में बहा दिया।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार(फाइल फोटो)

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार(फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। केरलम के पलक्कड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बाकायदा सीईसी का चिता सजाकर, माला चढ़ाई गई तस्वीर रखकर अंतिम संस्कार से जुड़े रीति-रिवाजों का मंचन किया और बाद में बची हुई राख को एक शौचालय में बहा दिया।

यह प्रदर्शन पलक्कड़ शहर के स्टेडियम बस स्टैंड के पास ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित किया गया था। पार्टी कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) कार्यालय से एक प्रतीकात्मक अर्थी लेकर बस स्टैंड तक पहुंचे।

वहां मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की माला चढ़ी तस्वीर रखकर हिंदू अंतिम संस्कार की तरह रस्में निभाई, फिर प्रतीकात्मक चिता को आग के हवाले कर दिया गया।

राख को शौचालय में बहाने पर बढ़ा विवाद

इस विरोध प्रदर्शन का सबसे विवादित पहलू चिता जलने के बाद सामने आया। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने वहां से राख एकत्र की और उसे मुख्य चुनाव आयुक्त का विरोध जताते हुए एक शौचालय में बहा दिया। इस कदम के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में तीखी बहस छिड़ गई है।

इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस पार्टी के दोहरे रुख पर भी चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल, कुछ समय पहले पलक्कड़ के ही गवर्नमेंट विक्टोरिया कॉलेज के प्रिंसिपल के खिलाफ जब वामपंथी छात्र संगठन एसएफआई ने इसी तरह का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार किया था, तब कांग्रेस नेताओं ने उसकी कड़ी आलोचना की थी।

अब वही कांग्रेस कार्यकर्ता देश के एक प्रमुख संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ उसी तरह का प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- केरलम विधानसभा से CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग वाला प्रस्ताव पारित, सीएम सतीशन बोले- ऐतिहासिक मौका

यह भी पढ़ें- 'तीन साल तक की जेल और 50 हजार रुपये जुर्माना', केरलम में देश का पहला बुजुर्ग देखभाल विधेयक पेश