ताजमहल का दीदार कर सकेगा पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल, लेकिन निजामुद्दीन दरगाह जाने की मंजूरी नहीं
भारत दौरे पर आए पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल को आगरा में ताजमहल देखने की अनुमति मिल गई है। हालांकि, सुरक्षा कारणों से दिल्ली की निजामुद्दीन दरगाह जाने के उनके प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली है।

पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल को ताजमहल देखने की अनुमति (तस्वीर- ANI)
HighLights
पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल को ताजमहल देखने की मिली अनुमति।
सुरक्षा कारणों से निजामुद्दीन दरगाह जाने से रोका गया।
विदेश मंत्रालय ने मामले पर स्थिति स्पष्ट की।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल इन दिनों भारत दौरे पर है। इसी मामले में अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल को आगरा स्थित ताजमहल देखने की अनुमति मिल गई है।
हालांकि बड़ी बात यह है कि पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली की निजामुद्दीन दरगाह जाने के उनके प्रस्ताव को सुरक्षा कारणों से मंजूरी नहीं दी गई है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने शनिवार को इस मामले पर स्थिति स्पष्ट की।
SCO डायलॉग के लए भारत आया है पाकिस्तानी प्रतिनिमंडल
बता दें कि पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण समन्वय मंत्री मुसादिक मसूद मलिक के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल 20 से 22 नवंबर तक चलने वाले पहले एससीओ सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में हिस्सा लेने भारत आया है।
कहां-कहां जा पाएंगे पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल?
मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल को आगरा में ताजमहल के अलावा दिल्ली में हुमायूं का मकबरा और दिल्ली हाट जाने की इजाजत दे दी गई है। दूसरी ओर दिल्ली की प्रसिद्ध हजरत निजामुद्दीन दरगाह जाने के उनके कार्यक्रम को सुरक्षा मंजूरी नहीं मिली है।
इससे पहले पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक ने भारत प्रवास के दौरान ताजमहल और हुमायूं का मकबरा सहित कई ऐतिहासिक स्थलों पर जाने की इच्छा जताई थी। मसूद का कहना है कि वे भारत को देखना, यहां के लोगों से मिलना और भारतीय संस्कृति को समझना चाहते हैं। हालांकि केंद्र सरकार ने भी पहले स्पष्ट किया था कि पाकिस्तानी मंत्रियों पर कोई सामान्य यात्रा प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।
तीन साल बाद किसी पाकिस्तानी मंत्री का भारत दौरा
शुक्रवार को यह प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली के पुराना किला में आयोजित तीन दिवसीय SCO कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा। पिछले तीन वर्षों में किसी पाकिस्तानी मंत्री का यह पहला भारत दौरा है। एयरपोर्ट पर पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी साद वड़ैच ने उनका स्वागत किया।
क्या है 'SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम'?
गौरतलब है कि शुक्रवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पहले 'SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम' का उद्घाटन किया था। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्य देशों की साझा सांस्कृतिक विरासत, कला, वास्तुकला, साहित्यिक परंपराओं और लोगों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करना है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।