विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर: अखनूर के केरी सेक्टर में पाकिस्तान ने फिर की गोलीबारी

By Tilak RajEdited By:
Published: Wed, 29 Nov 2017 08:23 AM (IST)

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पाकिस्‍तान की ओर से हो रही मौजूदा फायरिंग में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। सेना हालात पर नजर रखे हुए है।

जम्मू-कश्मीर: अखनूर के केरी सेक्टर में पाकिस्तान ने फिर की गोलीबारी
जम्मू-कश्मीर: अखनूर के केरी सेक्टर में पाकिस्तान ने फिर की गोलीबारी

जम्मू, राज्य ब्यूरो। नियंत्रण रेखा से आतंकवादियों की घुसपैठ करवाने की मंशा से पाकिस्तान ने मंगलवार शाम को जम्मू जिले के अखनूर के केरी सेक्टर में भारी गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी गोलीबारी का करारा जवाब दिया।

गौरतलब है कि रविवार रात सवा 11 बजे पाकिस्तान ने केरी सेक्टर में गोलीबारी कर भारतीय चौकी नत्थू टिब्बा को निशाना बनाया था। मंगलवार शाम साढ़े छह बजे केरी सेक्टर में फिर पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। भारतीय सेना ने जब जवाब दिया तो भी पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलीबारी जारी रखी। काफी देर तक दोनों तरफ से गोलीबारी होती रही।

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इसमें किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। सेना हालात पर नजर रखे हुए है। कश्मीर में सीमा पर अधिक चौकसी के चलते पाकिस्तान आतंकियों को जम्मू में नियंत्रण रेखा से घुसपैठ करवाने की कोशिशें कर रहा है।

यह भी पढ़ें: पुंछ में पाक ने फिर किया युद्धविराम का उल्लंघन, जिंदा पकड़ाया लश्कर आतंकी

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।