पाकिस्तान ने अब परगवाल सेक्टर में दागे मोर्टार
सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ के प्रयास और संघर्ष विराम उल्लंघन के दूसरे दिन शनिवार को पाकिस्तान ने अखनूर सेक्टर में छोटे हथियारों के अलावा मोर्टार भी दागे। इसका भारत ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।
जागरण ब्यूरो, जम्मू । सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ के प्रयास और संघर्ष विराम उल्लंघन के दूसरे दिन शनिवार को पाकिस्तान ने अखनूर सेक्टर में छोटे हथियारों के अलावा मोर्टार भी दागे। इसका भारत ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।
पाकिस्तानी रेंजरों ने सुबह 10.40 बजे अखनूर के परगवाल में भारतीय ठिकानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान कुछ मोर्टार भी दागे गए। पाकिस्तान ने भारत की तीन पोस्टों को निशाना बनाया। जवाब में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी गोलीबारी की। बीएसएफ के प्रवक्ता के अनुसार, गोलीबारी सुबह 11.40 मिनट तक जारी रही। इससे जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। सीमा पार से पाकिस्तान द्वारा की जा रही नापाक हरकतों के बाद सुरक्षा को बेहद कड़ा कर दिया गया है। सीमा सुरक्षाबल के उच्चाधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।