जवानों के शवों से बर्बरता मामले पर मुंह छिपा रहे अब्दुल बासित
पुंछ में पाकिस्तानी सेना ने दो जवानों की जान तो ली ही साथ ही उनके शवों को क्षत विक्षत भी कर दिया।
नई दिल्ली (जेएनएन)। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में शहीद भारतीय जवानों के शवों के साथ पाकिस्तानी सेना द्वारा किए गए बर्बरतापूर्ण कार्रवाई संबंधित सवालों से पाकिस्तान के हाई कमिश्नर अब्दुल बासित को बचते देखा गया।
एएनआई ने जब जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में शहीद दो जवानों के शवों के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार के बारे में बासित से पूछा तब उन्होंने इसपर कोई कमेंट नहीं किया। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सोमवार को पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन किया और फायरिंग की आड़ में भारतीय जवानों की पेट्रोलिंग टीम के दो जवानों की हत्या कर उनके शवों के साथ बर्बरता की।
केंद्रीय रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने भी कहा है कि दो भारतीय जवानों का बलिदान ऐसे नहीं जाएगा जिनके शवों के साथ पाकिस्तानी आर्मी ने बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया है।
यह भी पढ़ें: भारत का पाक को करारा जवाब, दो के बदले दस पाक सैनिक मार गिराए