Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तानियों के पास अंतिम मौका! आज छोड़नी ही होगी भारत की धरती, नहीं तो होगा एक्शन; अब तक कितने लौटे वापस?

    भारत ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को जारी वीजा रद कर दिया है। सीसीएस की बैठक में भारत ने फैसला किया कि पाकिस्तानी नागरिकों को जारी अल्पकालिक वीजा 27 अप्रैल और मेडिकल वीजा 29 अप्रैल के बाद से रद माना जाएगा। अब पाकिस्तानी एक-एक कर वापस लौटने लगे हैं।

    By Digital Desk Edited By: Swaraj Srivastava Updated: Sun, 27 Apr 2025 08:52 AM (IST)
    Hero Image
    पाकिस्तानी नागरिकों को जारी अल्पकालिक वीजा 27 अप्रैल से रद माना जाएगा (फोटो: रॉयटर्स)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। भारत ने सिंधु जल समझौते से खुद को अलग कर लिया है, साथ ही पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा भी रद कर दिया है। ऐसे में भारत आए पाकिस्तानी नागरिकों के पास आज देश छोड़ने का अंतिम दिन है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल भारत सरकार ने सीसीएस की बैठक के बाद फैसला किया था कि पाकिस्तानी नागरिकों को जारी अल्पकालिक वीजा 27 अप्रैल से रद माना जाएगा। इन समयसीमा का ध्यान रखते हुए राज्य सरकारें अपने क्षेत्र में मौजूद पाकिस्तानियों को खोज-खोजकर वापस भेज रही हैं।

    राज्य सरकारें भेज रहीं वापस

    • उत्तर प्रदेश की तरफ से स्पष्ट कर दिया गया है कि उनके राज्य में मौजूद लगभग सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेज दिया गया है। डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया था कि केवल एक पाकिस्तानी नागरिक राज्य में मौजूद है, जो 30 अप्रैल को पाकिस्तान वापस चला जायेगा।
    • वीजा लेकर बिहार पहुंचे 19 पाकिस्तानी नागरिक भी वापस लौट चुके हैं। बिहार सरकार में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने इस संबंध में जानकारी दी। महाराष्ट्र में पाकिस्तानी नागरिकों की संख्या सबसे ज्यादा है।
    • फडणवीस सरकार में मंत्री योगेश कदम ने कहा, 'मेरे अनुसार राज्य में करीब 1000 पाकिस्तानी नागरिक अल्पकालिक वीजा और करीब 4000 पाकिस्तानी दीर्घकालिक वीजा पर रह रहे हैं। इन सभी को 27 अप्रैल तक देश छोड़ने को कहा गया है।'

    भारतीय भी लौट रहे स्वदेश

    भारत के कड़े रुख के बाद से अब भारतीय भी पाकिस्तान से वापस स्वदेश लौट रहे हैं। पिछले तीन दिनों में अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते 450 से अधिक भारतीय वापस अपने देश लौटे हैं। पाकिस्तान में जारी पीएसएल में ब्रॉडकास्टिंग कंपनी के लिए काम करने वाले करीब 23 भारतीय भी शनिवार को लौट आए।

    दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई पाकिस्तानी नागरिक कहीं रह रहा है, तो इसकी सूचना पुलिस को दें। बता दें कि केवल मेडिकल वीजा पर भारत आने वाले पाकिस्तानी नागरिकों को 29 अप्रैल तक देश में रहने की छूट है।

    यह भी पढ़ें: 'रेगिस्तान में बदल जाएगा इलाका, हम भूख से मर जाएंगे', सिंधु जल समझौता खत्म होने के बाद रो रहा पूरा पाकिस्तान