विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Operation Sindoor: 'ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के 40 जवान मारे गए; 3 आतंकी कमांडर समेत 100 से ज्यादा ढेर'; DGMO का बड़ा बयान

Published: Sun, 11 May 2025 07:21 PM (IST)Updated: Sun, 11 May 2025 09:58 PM (IST)

डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा कि कुछ हवाई क्षेत्रों और डंपों पर हवा से बार-बार हमले हुए। सभी ...और पढ़ें

पाकिस्तानी सेना के लगभग 35 से 40 जवान मारे गए हैं (फोटो: स्क्रीनग्रैब)
पाकिस्तानी सेना के लगभग 35 से 40 जवान मारे गए हैं (फोटो: स्क्रीनग्रैब)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा कि कुछ हवाई क्षेत्रों और डंपों पर हवा से बार-बार हमले हुए। सभी को विफल कर दिया गया। बताया गया है कि 7 से 10 मई के बीच नियंत्रण रेखा पर तोपखाने और छोटे हथियारों से गोलीबारी में पाकिस्तानी सेना के लगभग 35 से 40 जवान मारे गए हैं।

एयरमार्शल भारती ने प्रेस कॉन्‍फ्रेस में फिर स्‍पष्‍ट किया किया कि हमारी लड़ाई पाकिस्तानी सेना या किसी और से नहीं है। हमारी लड़ाई सिर्फ और सिर्फ आतंकवादियों से है। हमने सिर्फ आतंकवादियों को ही निशाना बनाया। लेकिन पाकिस्‍तान ने ड्रोन और यूएवी से अटैक किया। इसके बाद हमारे पास उनको जवाब देने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।