विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान-अफगानिस्तान युद्ध पर क्या है भारत का स्टैंड? रमजान के महीने में तनाव पर MEA का पक्ष

Published: Fri, 27 Feb 2026 01:30 PM (IST)Updated: Fri, 27 Feb 2026 01:57 PM (IST)

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जंग की स्थिति बनी हुई है, जिसमें पाकिस्तान ने अफगान इलाकों में हवाई हमले किए। भारत ने इन हमलों की कड़ी निंदा की है।

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच जंग पर भारत का रुख (फोटो-रॉयटर्स)

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच जंग पर भारत का रुख (फोटो-रॉयटर्स)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जंग जैसे हालात बने हुए हैं। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल और कंधार में बम धमाके किए।

पाकिस्तान का दावा है कि इस हमले में 130 अफगान लड़ाके मारे गए हैं। वहीं तालिबान ने हमले की बात स्वीकारी, लेकिन किसी के भी हताहत होने से इनकार किया।

पाकिस्तान-अफगानिस्तान युद्ध पर भारत का रुख

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच इस तनावपूर्ण स्थिति में भारत की तरफ से अभी कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। लेकिन भारत पहले भी कई बार पाकिस्तान के खिलाफ जंग में अफगानिस्तान की आजादी का समर्थन कर चुका है।

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच अक्टूबर 2025 में भी हालात बिगड़े थे। उस समय तालिबान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी भारत दौरे पर आए थे।

भारत ने तब अफगानिस्तान के समर्थन में पाकिस्तान के बारे में कहा था, 'पाक आतंक को स्पॉन्सर करता है, पड़ोसियों पर इल्जाम लगाता है।'

विदेश मंत्रालय का बयान

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच पहले छिड़े तनाव के बीच भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था, 'तीन बातें साफ हैं – पहली, पाकिस्तान आतंकवादी संगठनों को पनाह देता है और आतंकवादी गतिविधियों को स्पॉन्सर करता है।

रणधीर जायसवाल ने बताया था, 'दूसरी बात, अपनी अंदरूनी नाकामियों के लिए अपने पड़ोसियों पर इल्जाम लगाना पाकिस्तान की पुरानी आदत है, और तीसरी, पाकिस्तान इस बात से नाराज है कि अफगानिस्तान अपने इलाकों पर सॉवरेनिटी का इस्तेमाल कर रहा है।'

भारत ने पिछले साल पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच हुई झड़पों में अफगान के आम लोगों की मौत की भी निंदा की थी।

रमजान के महीने में हमला

भारत ने रविवार, 22 फरवरी को भी ऐसा ही रुख दिखाया, जब काबुल ने दावा किया कि इस्लामाबाद ने पूर्वी अफगानिस्तान के नंगरहार और पक्तिका प्रांतों में आम लोगों के इलाकों को निशाना बनाया, जिससे कम से कम 18 मौतें हुईं।

जायसवाल ने इस हमले को लेकर कहा, 'भारत, रमजान के पवित्र महीने के दौरान अफगान इलाके में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक की कड़ी निंदा करता है, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत आम नागरिक मारे गए हैं। यह पाकिस्तान की अपनी अंदरूनी नाकामियों को बाहर दिखाने की एक और कोशिश है।'

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच किसमें कितना है दम? जमीन और आसमान की लड़ाई में कौन किस पर पड़ेगा भारी

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान-अफगानिस्तान में युद्ध का एलान, PAK का दावा- 133 तालिबानी लड़ाकों को मार गिराया