विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान-अफगानिस्तान में युद्ध का एलान, PAK का दावा- 133 तालिबानी लड़ाकों को मार गिराया

Published: Fri, 27 Feb 2026 07:57 AM (IST)Updated: Fri, 27 Feb 2026 08:14 AM (IST)

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा विवाद अब खुले युद्ध में बदल गया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ...और पढ़ें

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ खुली जंग का किया ऐलान

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ खुली जंग का किया ऐलान

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच लंबे समय से जारी सीमा विवाद के बीच आर-पार की लड़ाई छिड़ गई है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अफगान तालिबान सरकार के खिलाफ खुले युद्ध की घोषणा कर दी है। इस्लामाबाद ने काबुल और कंधार सहित प्रमुख अफगान शहरों पर हवाई हमले किए हैं।

पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान पर हुई कार्रवाई के बाद पाक के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने X पर पोस्ट किया, "हमारे सब्र की सीमा पार हो गई है। अब हमारे (पाकिस्तान) और आपके (अफगानिस्तान) के बीच खुला युद्ध है।"

Pakistan-Afghanistan tensions (2)

तालिबान ने की हमले की पुष्टि

वहीं, तालिबान सरकार ने भी हवाई हमलों की पुष्टि की लेकिन कहा कि कोई हताहत नहीं हुआ। तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने X पर कहा, "काबुल, कंधार और अन्य प्रांतों में हवाई हमलों के बाद, कंधार और हेलमंद की ओर से भी भी पाकिस्तानी सैनिकों के ठिकानों पर एक बार फिर व्यापक जवाबी कार्रवाई शुरू की गई।"

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किए अपने हमलों की पुष्टि की है। सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने पोस्ट किया, "काबुल, पक्तिया (प्रांत) और कंधार में अफगान तालिबान के रक्षा ठिकानों को निशाना बनाया गया।"

Pakistan-Afghanistan tensions (3)

दर्जनों लोगों के हताहत होने की सूचना

दोनों सेनाओं ने सीमा पर जारी हिंसा में दर्जनों लोगों के हताहत होने की सूचना दी है, जो हाल के महीनों में कई झड़पों और हवाई हमलों के बाद हुई है। काबुल में मौजूद एएफपी के पत्रकारों ने जेट विमानों की आवाज और कई जोरदार विस्फोटों की आवाज सुनी, जिसके बाद दो घंटे से अधिक समय तक गोलीबारी की आवाजें आती रहीं।

अफगान अधिकारियों ने जमीनी हमले के दौरान आठ सैनिकों के मारे जाने की सूचना दी, जबकि तोरखम सीमा चौकी के पास नागरिक घायल हो गए। नांगरहार प्रांत के सूचना प्रमुख कुरैशी बदलुन ने कहा, "एक मोर्टार शेल शिविर पर गिरा है और दुर्भाग्य से हमारे सात शरणार्थी घायल हो गए हैं, जबकि एक महिला की हालत गंभीर है।

पाक-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव जारी

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव जारी है। पाकिस्तानी सरकारी मीडिया और सूत्रों ने पुष्टि की है कि पाकिस्तान एयर फोर्स ने आज रात (27 फरवरी 2026) ऑपरेशन 'गजब लिल हक' के तहत अफगानिस्तान में तालिबान के कई महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। इस कार्रवाई में 72 तालिबान लड़ाकों के मारे जाने की खबर है।

यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान की कार्रवाई पर पाकिस्तान का पलटवार, पाक एयरफोर्स के हमलों से दहला काबुल; 72 तालिबानी लड़ाके मारे गए