विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PAK को मिला करारा जवाब, भारतीय सेना ने पाकिस्तानी चौकियां और आतंकी लॉन्चपैड को किया ध्वस्त; सामने आया वीडियो

By Agency Edited By: Prince Gourh
Published: Sat, 10 May 2025 08:05 AM (IST)Updated: Sat, 10 May 2025 09:26 AM (IST)

पाकिस्तान जिन जगहों से ट्यूब लॉन्च ड्रोन के जरिए भारत में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था उन जगहों ...और पढ़ें

भारतीय सेना ने पाकिस्तानी चौकियां और लॉन्चपैड्स किया नष्ट (फोटो सोर्स- एएनआई एक्स पोस्ट)
भारतीय सेना ने पाकिस्तानी चौकियां और लॉन्चपैड्स किया नष्ट (फोटो सोर्स- एएनआई एक्स पोस्ट)

HighLights

  1. भारतीय सेना ने पाकिस्तानी चौकियां और आतंकी लॉन्चपैड्स किए ध्वस्त
  2. भारतीय सेना ने सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल को किया सक्रिय

एएनआई, नई दिल्ली। पाकिस्तान जिन जगहों से ट्यूब लॉन्च ड्रोन के जरिए भारत में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था, उन जगहों को भारतीय सेना ने नष्ट कर दिया है। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी चौकियों और आतंकवादी लॉन्च पैड्स को ध्वस्त कर दिया है।

रक्षा सूत्रों ने एएनआई को बताया कि पाकिस्तान में कम से कम चार एयरबेसों को भारतीय हमलों का निशाना बनाया गया है। भारतीय सेना ने इलाके में सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली भी सक्रिय कर दी है।

पाकिस्तान ने 26 जगहों को बनाया था निशाना

शुक्रवार की रात पाकिस्तान ने भारत के 26 जगहों को निशाना बनाकर ड्रोन से हमला किया था। इसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सभी ड्रोनों को नष्ट कर दिया था। फिलहाल LOC पर कई जगहों पर रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है।

पाकिस्तान का नैरेटिव ध्वस्त, G-7 देशों ने 'आतंक के आका' की खोल दी पोल; पहलगाम हमले पर जारी किया बयान