नहीं सुधरेगा पाक, सीमा पर जारी है गोलीबारी
राजौरी। सीमा पार से घुसपैठ करवाने और भारतीय सेना को उकसाने के लिए पाकिस्तान ने शनिवार को भी गोलीबारी जारी रखी। पुंछ जिले में लगातार आठ दिन और मेंढर सेक्टर में तीन दिन से सीमा पर गोलीबारी जारी है। भारतीय सेना भी पाकिस्तान के दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब दे रही है, बावजूद इसके पाक सेना बाज नहीं आ रही। पाकिस्तान
राजौरी। सीमा पार से घुसपैठ करवाने और भारतीय सेना को उकसाने के लिए पाकिस्तान ने शनिवार को भी गोलीबारी जारी रखी। पुंछ जिले में लगातार आठ दिन और मेंढर सेक्टर में तीन दिन से सीमा पर गोलीबारी जारी है। भारतीय सेना भी पाकिस्तान के दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब दे रही है, बावजूद इसके पाक सेना बाज नहीं आ रही।
पाकिस्तान ने पुंछ जिले की मेंढर तहसील के बालाकोट, हमीरपुर व बलोनई सेक्टर की कई अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की। इसमें किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ।
यहां तीन दिन से जारी गोलीबारी में सेना के तीन जवान और दो ग्रामीण भी घायल हो चुके हैं। भारतीय सेना के उच्चाधिकारी सीमा पर बनी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
रिहायशी क्षेत्रों में गिर रहे मोर्टारपाक सेना पिछले कुछ दिनों से रिहायशी क्षेत्रों को निशाना बनाकर गोलाबारी कर रही है। इस कारण सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों में दहशत है। पाक सेना द्वारा दागे गए मोर्टार व रॉकेट रिहायशी क्षेत्रों में आकर गिर रहे है। सीमा के बिलकुल करीब परिवार सुरक्षित स्थानों की तरफ मार्च कर चुके हैं। इससे आसपास के ग्रामीण को लग रहा है कि सीमा पर स्थिति काफी विस्फोटक बनी हुई है।
शुक्रवार रात को पाक द्वारा की गई गोलीबारी के दौरान एक मोर्टार संजोट क्षेत्र में मुहम्मद बशीर के घर में गिरा तो दूसरा दसूनी गांव के मुहम्मद खलील के घर। इससे दोनों घरों का काफी नुकसान हुआ। गोलीबारी शुरू होते ही दोनों परिवार घरों से बाहर निकल गए थे, जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर