Move to Jagran APP

Padma Awards 2022: पद्म पुरस्कारों के लिए आज नामांकन की अंतिम तिथि, जानें पूरी प्रक्रिया

पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक है। इसे गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतिवर्ष दिया जाता है। पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं पद्म विभूषण पद्म भूषण और पद्म श्री शामिल हैं।

By Manish PandeyEdited By: Published: Wed, 15 Sep 2021 08:06 AM (IST)Updated: Wed, 15 Sep 2021 08:06 AM (IST)
Padma Awards 2022: पद्म पुरस्कारों के लिए आज नामांकन की अंतिम तिथि, जानें पूरी प्रक्रिया
पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2021 है।

नई दिल्ली, एएनआइ। पद्म पुरस्कार-2022 के लिए आज नामांकन की अंतिम तिथि है। गृह मंत्रालय ने इस बात को लेकर सूचना दी है। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन केवल आधिकारिक पद्म पुरस्कार पोर्टल padmaawards.gov.in पर आनलाइन किया जा सकता है। मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, 'गणतंत्र दिवस, 2022 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों (पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री) के लिए नामांकन आनलाइन अभी चल रहा है। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2021 है।'

loksabha election banner

मंत्रालय ने कहा है कि सरकार पद्म पुरस्कारों को 'लोगों का पुरस्कार' (People's Padma) बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्तियों को पद्म पुरस्कारों के लिए नामित करें, जिनकी उत्कृष्टता और उपलब्धियों को वास्तव में सम्मान मिलना चाहिए। महिलाओं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग व्यक्तियों और समाज के लिए निस्वार्थ भाव से काम करने वालों को पद्म पुरस्कारों ने लिए नामित करें।

मंत्रालय ने बताया कि पद्म पुरस्कारों के नामांकन के लिए उपर्युक्त पद्म पोर्टल पर उपलब्ध फोर्म में सभी जानकारियों को भरना होगा। इसमें 800 शब्दों में उस व्यक्तिों की उपलब्धियों के बार में जानकारी देनी होगी, जिसको नामित किया जा रहा है। इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर 'अवार्डस् एंड मेडल्स' शीर्षक के तहत भी उपलब्ध हैं। इन पुरस्कारों से संबंधित नियम भी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक है। इसे गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतिवर्ष दिया जाता है। पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं: पद्म विभूषण (असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए), पद्म भूषण (उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा) और पद्म श्री (प्रतिष्ठित सेवा) शामिल हैं। पद्म पुरस्कार पद्म पुरस्कार समिति द्वारा की गई सिफारिशों पर प्रदान किए जाते हैं, जिसका गठन हर साल प्रधान मंत्री द्वारा किया जाता है। नामांकन प्रक्रिया जनता के लिए खुली है। यहां तक ​​कि स्व-नामांकन भी किया जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.