विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मोहन जी के सम्मान में, अखिलेश भैया मैदान में', मध्य प्रदेश CM के समर्थन में आए सपा प्रमुख तो ओवैसी को लगी मिर्ची

Published: Wed, 24 Jun 2026 05:17 PM (IST)Updated: Wed, 24 Jun 2026 05:27 PM (IST)

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के जमीन खरीद विवाद पर अखिलेश यादव के समर्थन में आने पर असदुद्दीन ओवैसी ने उन पर तंज कसा है।

मोहन यादव के समर्थन में आए अखिलेश तो ओवैसी को लगी मिर्ची।

मोहन यादव के समर्थन में आए अखिलेश तो ओवैसी को लगी मिर्ची।

HighLights

  1. अखिलेश यादव ने मोहन यादव का समर्थन किया।

  2. ओवैसी ने अखिलेश के समर्थन पर सवाल उठाए।

  3. सपा के 'समाजवाद' को 'यादव समाजवाद' बताया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जमीन खरीद विवाद को लेकर चर्चाओं में हैं। इसी बीच मोहन यादव के परिवार को समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का समर्थन मिला है। मोहन यादव के समर्थन में आए अखिलेश यादव पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने तंज कसा है।

ओवैसी ने एक्स पर लिखा, "मोहन जी के सम्मान में अखिलेश भैया मैदान में। एक भाई बस अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में आए दिन मुसलमानों को निशाना बनाया जाता है, उन पर झूठे इल्जाम लगाकर उन्हें जेल भेजा जाता है। अखिलेश उनके लिए कभी कुछ नहीं कहते। लेकिन, भाजपा के एक मुख्यमंत्री के लिए देखिए कितनी हमदर्दी है। सपा का 'समाजवाद' असल में यादव समाजवाद है।"

WhatsApp Image 2026-06-24 at 16.10.34
अखिलेश यादव ने क्या कहा?

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पूरे विवाद को साजिश बताते हुए कहा कि मोहन यादव को बदनाम करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने साजिश रची है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या बीजेपी को पता नहीं था कि मोहन यादव का रियल एस्टेट का काम करते थे।

भाजपा 3 राज्यों के मुख्यमंत्री बदला चाहती है- अखिलेश यादव

अखिलेश के मुताबिक, ये आरोप इसलिए लग रहा है कि भाजपा ढूंढ रही है कि 3 मुख्यमंत्री कैसे बदलें। वे मुख्यमंत्री बदलना चाहते हैं इसलिए आरोप लगावा रहे हैं। इन्हें मध्य प्रदेशस, राजस्थान के मुख्यमंत्री को हटाना है। इन दो इसलिए हटा रहे हैं कि उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को हटाना है।

यह भी पढ़ें- मोहन यादव के सपोर्ट में दिखे अखिलेश यादव, कहा- 3 CM हटाने की हो रही साजिश