विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Odisha Train Accident: बालेश्वर रेल हादसे के बाद बयप्पनहल्ली रेलवे स्टेशन पर फंसे 1,500 से अधिक यात्री

By AgencyEdited By: Shashank Mishra
Published: Mon, 05 Jun 2023 05:00 AM (IST)

श्रम विभाग और बेंगलुरु नगर निकाय ने रविवार को रेलवे स्टेशन पर फंसे यात्रियों के लिए भोजन पानी और मोबाइल ...और पढ़ें

ट्रेनों के रद होने के कारण श्रमिकों सहित 1,500 से अधिक यात्री बयप्पनहल्ली रेलवे स्टेशन पर फंसे हुए हैं।
ट्रेनों के रद होने के कारण श्रमिकों सहित 1,500 से अधिक यात्री बयप्पनहल्ली रेलवे स्टेशन पर फंसे हुए हैं।

बेंगलुरु, पीटीआई। ओडिशा के बालेश्वर में रेल दुर्घटना के बाद ट्रेनों के रद होने के कारण श्रमिकों सहित 1,500 से अधिक यात्री बयप्पनहल्ली रेलवे स्टेशन पर फंसे हुए हैं। श्रम विभाग और बेंगलुरु नगर निकाय ने रविवार को रेलवे स्टेशन पर फंसे यात्रियों के लिए भोजन, पानी और मोबाइल शौचालय की व्यवस्था की। रेलवे स्टेशन पर फंसे यात्रियों की सेवा के लिए विभिन्न सामाजिक संगठन भी शामिल हुए।

10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी

इन यात्रियों को ओडिशा, झारखंड, बिहार, बंगाल और अन्य उत्तर-पूर्वी राज्यों में जाना है, लेकिन ट्रेनें रद कर दी गई हैं। इस बीच आइएएनएस के अनुसार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने रविवार को घोषणा की कि आंध्र प्रदेश के जिन लोगों की ओडिशा रेल हादसे में मौत हुई है उनके स्वजन को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। गंभीर रूप से घायल लोगों को पांच- पांच लाख रुपये और मामूली रूप से घायल हुए लोगों को एक- एक लाख रुपये दिए जाएंगे।