Move to Jagran APP

एक करोड़ से अधिक किशोरों को लगी 'कोवैक्सीन' की पहली डोज, बच्चों में उत्साह

जिंदगी का टीका- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि कोरोना वैक्सीन को लेकर देश के किशोर वर्ग में उत्साह दिख रहा है। देश भर में अब तक कुल 148.66 करोड़ डोज दी गईं 61 करोड़ लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

By Monika MinalEdited By: Published: Thu, 06 Jan 2022 02:39 AM (IST)Updated: Thu, 06 Jan 2022 06:33 AM (IST)
एक करोड़ से अधिक किशोरों को लगी 'कोवैक्सीन' की पहली डोज, बच्चों में उत्साह
एक करोड़ से ज्यादा किशोरों को लगी कोवैक्सीन की पहली डोज

नई दिल्ली, एएनआइ।  देश में तीन दिन के भीतर सवा करोड़ से ज्यादा किशोरों को कोरोना रोधी वैक्सीन की पहली डोज लगा दी गई हैं। पहले दिन से ही वैक्सीन लगवाने को लेकर किशोर बहुत उत्साह दिखा रहे हैं। अगर सभी आयुवर्ग के लोगों की टीकाकरण की बात करें तो अब तक 148.66 करोड़ डोज लगाई गई हैं, जिसमें से 61 करोड़ से अधिक लोगों को दोनों डोज दी गई है यानी उनका पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

loksabha election banner

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि बुधवार दोपहर तक 15-18 वर्ष आयुवर्ग के एक करोड़ से ज्यादा किशोरों को कोरोना रोधी वैक्सीन की पहली डोज दे दी गई है। कोविन पोर्टल के रात साढ़े आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक यह संख्या सवा करोड़ को पार कर गई है। अब तक 1.42 करोड़ किशोरों ने टीका लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराए हैं। मांडविया ने इस आयुवर्ग के किशोरों से जल्द से जल्द टीका लगवाने की अपील भी की है। किशोरों का टीकाकरण तीन जनवरी से शुरू हुआ था।

किशोरों को टीका लगाने में आंध्र प्रदेश अव्वल

समाचार एजेंसी प्रेट्र की रिपोर्ट के मुताबिक किशोरों के टीकाकरण में आंध्र प्रदेश शीर्ष पर है। उसने अपनी इस आयुवर्ग की आबादी के 39.8 प्रतिशत को पहली डोज लगा दी है। दूसरे नंबर हिमाचल प्रदेश है, जिसने 37 प्रतिशत किशोरों को पहली डोज दी है। 30.9 प्रतिशत किशोरों को पहली डोज देने के साथ ही गुजरात तीसरे नंबर है। देश में इस आयुवर्ग के किशोरों की अनुमानित आबादी साढ़े सात करोड़ है। कोविन पोर्टल के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को रात साढ़े आठ बजे 88.26 लाख डोज लगाई गईं। इनको मिलाकर अब तक कुल 148.66 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है। इनमें 86.75 करोड़ पहली और 61.91 करोड़ दूसरी डोज है।

जिस वैक्सीन की दोनों डोज लगी है उसी की सतर्कता डोज लगेगी

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डा. वीके पाल ने कहा है कि जिसको जिस वैक्सीन की दोनों डोज लगी है उसको उसी वैक्सीन की सतर्कता यानी प्रीकासन डोज लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि 10 जनवरी से सतर्कता डोज लगाने की सारी तैयारियां कर ली गई हैं। स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स, 60 अधिक उम्र के लोगों और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को सतर्कता डोज दी जाएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.