महाभियोग से गिरफ्तारी की मांग तक, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष ने खोला मोर्चा
मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण में गंभीर खामियों के खुलासे के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के ...और पढ़ें
-1790272420589_m.webp)
CEC ज्ञानेश कुमार पर मतदाता सूची में खामियों का आरोप

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। चुनाव आयोग के भीतर से ही मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण में गंभीर खामियों के खुलासे से उठे तूफान में घिरे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए विपक्षी दलों ने महाभियोग प्रस्ताव लाने से लेकर सड़कों पर उतरने का एलान कर दिया है।
मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने शुक्रवार 25 सितंबर को सभी राज्यों की राजधानियों में राज्य चुनाव आयोग के कार्यालयों तक विरोध मार्च निकाल ज्ञानेश कुमार को तुरंत पद से हटा कर उनकी गिरफ्तारी की मांग उठाने का फैसला किया है।
साथ ही कांग्रेस ने देश की अपनी सभी जिला इकाईयों को 28 सितंबर को अपने-अपने जिले में कलेक्ट्रेट कार्यालयों तक इसी तरह के बड़े विरोध मार्च निकालने का निर्देश दिया है।
CEC के खिलाफ सड़क पर उतरेगा विपक्ष
सीईसी के साथ ही मोदी सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति तय करने के लिए कांग्रेस की शीर्ष इकाई पार्टी कार्यसमिति की 29 सितंबर को बैठक बुलाने की भी तैयारी है।
सीईसी के खिलाफ विपक्ष के आक्रामक रूख का संकेत देते हुए कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि भाजपा के कंट्रोल वाले सीईसी ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर हुई वोट चोरी अब सबके सामने आ गया है और लोकतंत्र के खिलाफ उनके देश-विरोधी कामों के लिए उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा 'ज्ञानेश को जाना ही होगा और उनके सभी फैसलों को पलटना होगा। हमारा विरोध तब तक लगातार जारी रहेगा जब तक उन्हें हटाया नहीं जाता, जेल नहीं भेजा जाता और हमारी सभी मांगें पूरी नहीं हो जातीं।'
सीईसी के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी
कांग्रेस के संचार महासचिव जयराम रमेश ने विपक्ष की ओर से सीईसी के खिलाफ दुबारा महाभियोग प्रस्ताव लाने की पुष्टि करते हुए कहा कि संसद का सत्र चाहे जब हो हमारा एजेंडा बस केवल एक ज्ञानेश कुमार ही होगा।
तृणमूल कांग्रेस नेता डेरेक ओब्रायन ने कहा कि विपक्ष के महाभियोग प्रस्ताव में द्रमुक और आम आदमी पार्टी को भी लाने की उनकी पार्टी पहल करेगी।
यह भी पढ़ें- SIR विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस, विपक्षी दलों से किया संपर्क
यह भी पढ़ें- चुनाव आयोग पर क्यों मचा घमासान? 10 सवालों के जवाब में सब होगा क्लियर
